Aamir Khan Film Festival: आमिर खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्टर की कई आइकोनिक फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली हैं। अब आमिर खान फिल्म फेस्टिवल होगा। PVR Cinemas के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इसका ऐलान किया गया है। एक ट्वीट कर रिवील किया गया है कि 13 दिनों तक सभी लोग आमिर खान के रंग में रंग जाएंगे। एक बार फिर आमिर खान की आइकोनिक फिल्मों को दोबारा स्क्रीन पर देखने का मौका फैंस को मिलने वाला है।
14 से 27 मार्च तक चलेगा आमिर खान फिल्म फेस्टिवल
इस ट्वीट में लिखा है, ‘कुछ फिल्में असर छोड़ती हैं। कुछ लोग स्टोरी टेलिंग को फिर से रीडिफाइन करते हैं। और कुछ? वो फिर से बिग स्क्रीन डिजर्व करते हैं! PVR INOX आपके लिए 14 से 27 मार्च तक आमिर खान फिल्म फेस्टिवल लेकर आया है- जो उनकी सबसे आइकोनिक फिल्मों के जादू को उसी तरह फिर से जीने का एक एक्सक्लूसिव मौका है, जिस तरह से उन्हें देखा जाना चाहिए। पुरानी यादों, हंसी, आंसुओं और कभी न भूल पाने वाले पलों के लिए तैयार हो जाइए।’
PVR में फिर चलेगा आमिर खान की पुरानी फिल्मों का जादू
इसके साथ ही 2 मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें आमिर खान की वो सभी सुपरहिट फिल्में हैं, जो रिलीज हो सकती हैं। अभी तक ये डिटेल्स तो सामने नहीं आई हैं कि किस दिन कौन-सी फिल्म री-रिलीज होने वाली है? लेकिन इस वीडियो से उन फिल्मों की लिस्ट जरूर मिल गई है, जिन्हें जल्द ही आपको फिर से PVR में देखने का मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन-सी फिल्में शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Hina Khan ने रमजान में किसे जड़ा तमाचा? वीडियो वायरल; देख हंस पड़े यूजर्स
आमिर खान की कौन-सी फिल्में होंगी री-रिलीज?
वीडियो में आमिर खान की फिल्मों के कुछ क्लिप्स जोड़े गए हैं। इनमें PK, ‘गजनी’ (Ghajini), ‘फना’ (Fanaa), ‘तारे जमीन पर’ (Taare Zameen Par), ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wohi Sikandar), ‘रंग दे बसंती’ (Rang De Basanti), ‘लगान’ (Lagaan), ‘राजा हिंदुस्तानी’ (Raja Hindustani), ‘थ्री इडियट्स’ (3 Idiots), ‘इश्क’ (Ishq), ‘दंगल’ (Dangal), ‘तलाश’ (Talaash), ‘अकेले हम अकेले तुम’ (Akele Hum Akele Tum), ‘अंदाज अपना अपना’ (Andaz Apna Apna), ‘धूम 3’ (Dhoom 3), ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) और ‘गुलाम’ (Ghulam) जैसी फिल्में शामिल हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
14 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
17 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
19 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
19 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines