Pushpa 2 Teaser Update: कल यानी 8 अप्रैल को साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बर्थडे है। जी हां, अब अगर ‘पुष्पा’ का जन्मदिन है, तो ऐसा तो हो नहीं सकता कि वो अपने फैंस को कोई रिटर्न गिफ्ट ना दें। अल्लू अर्जुन के फैंस और ‘पुष्पा’ के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अल्लू ने बर्थडे से पहले फैंस को दिया गिफ्ट
जी हां, ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर कल यानी सोमवार को रिलीज होने वाला है, लेकिन अल्लू ने अपने फैंस की बेचैनी को देखते हुए फिल्म के टीजर के रिलीज होने का टाइम भी रिवील कर दिया है, तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर कल कितने बजे आएंगे ‘पुष्पा 2’?
Pushpa 2 The Rule
अल्लू अर्जुन ने दी जानकारी
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी किया है। साथ ही इसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि #Pushpa2TheRule टीजर कल 11:07am पर रिलीज होगा। जैसे ही एक्टर का ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर फैंस की खुशी का जैसे ठिकाना ही नहीं रहा। जी हां, यूजर्स ने अल्लू के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बारिश कर दी, जिससे साफ पता लग रहा है कि फिल्म के टीजर के लिए फैंस कितने एक्साइटेड हैं?
लोगों को बेकरारी से इंतजार
एक यूजर ने अल्लू के इस पोस्ट पर कमेंट किया कि रिकॉर्ड ब्रेक अल्लू अर्जुन। दूसरे ने लिखा कि बेसब्री से इंतजार है। तीसरे ने लिखा कि जल्दी रिलीज करो, अब इंतजार नहीं हो रहा। एक और ने लिखा कि कितने बजे रिलीज होगा? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्टर के इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का दूसरा पार्ट है ‘पुष्पा 2’। इस फिल्म का पहला पार्ट लोगों को बेहद पसंद आया था। वहीं, अब फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि ये देखने वाली बात जरूर होगी कि इस फिल्म का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगा?
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 hr ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
4 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
5 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
8 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
10 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines