Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को फैंस का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लूटने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी. इस फिल्म को भारत में लोगों का बेहद प्यार मिला था. निर्देशक सुकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अब एक बार फिर से सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये फिल्म एक बार फिर से थिएटर्स में लग रही है? तो आपको बता देते हैं कि ये फिल्म फिर से सिनेमाघरों में लग तो रही है, लेकिन इंडिया में नहीं बल्कि विदेश में. अब आप सोच रहे होंगे कि ये किस देश के थिएटर्स में आने वाली हैं? तो आइए जानते हैं…
जापान में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म
दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ अगले साल 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज होने वाली है. जी हां, भारत के बाद अब ये फिल्म जापान के थिएटर्स में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. जापान में फिल्म की डिस्ट्रीब्यूटर गीक पिक्चर्स इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर इसको लेकर जानकारी शेयर की है.
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि ‘कोनिचिवा, निहोननोतोमोयो’ भारतीय सिनेमा की हिट फिल्म जापान में पूरी गर्मजोशी के साथ रिलीज के लिए तैयार है. पुष्पा राज 16 जनवरी, 2026 को जापान के थिएटर्स में छाने वाली है और जंगल की आग की तरह फैल जाएगी, #पुष्पा2इनजापान #पुष्पा2दरूल #पुष्पाकुन्रिन #वाइल्डफायरपुष्पा.
भारत में 1233.73 करोड़ का नेट कलेक्शन
इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है. बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर राज किया था. इस फिल्म ने सिर्फ भारत में 1233.73 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. फिल्म ने सिर्फ हिंदी बेल्ट में 811.45 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.
दुनियाभर का कलेक्शन
इसके अलावा अगर इसके दुनियाभर के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,742 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म जापान की टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन करती है? और फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
48 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
7 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
8 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines