Pushpa 2 Advance Booking: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 द रुल (Pushpa 2 the rule) को लेकर चर्चा में छाए रहे हैं। अभिनेता की इस फिल्म का बज बना हुआ है, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धांसू एंट्री मारने वाली है। अभी तक फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इससे पहले ही इसके नाम का डंका बजना शुरू हो गया है। जी हां अमेरिका में तो फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, क्योंकि रिलीज से पहले ही फिल्म ने वहां करीब 1.4 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही हैं कि फिल्म ने सिनेमाघरों में आने से पहले ही शाहरुख खान की जवान और पठान के साथ रामचरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर को भी पीछे छोड़ दिया है।
पुष्पा 2 द रुल का बरपा कहर
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रुल का तो बज बना हुआ है। हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम है। हालांकि अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई से मेकर्स को मालामाल कर दिया है। अमेरिका में तो लोग पलकें बिछाए इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। Koimoi की एक रिपोर्ट अनुसार, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही अमेरिका में 1.4 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: MMS लीक होने पर Divya Prabha का शॉकिंग बयान, बोलीं ‘फेम के लिए कपड़े उतारने की जरूरत नहीं…
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
पुष्पा 3 द रुल ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया है। Koimoi की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने शाहरुख खान की पठान से लेकर केजीएफ तक को पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने अब तक जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है उसका कलेक्शन कुछ इस प्रकार था।
1. जवान: 55 करोड़
2. पठान: 55 करोड़
3. केजीएफ चैप्टर 2: 42.50 करोड़
4. एनिमल : 41.50 करोड़
5. बाहुबली 2: 38 करोड़
कितनी भाषाओं में हो रही पुष्पा 2 रिलीज
जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रुल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम भाषा में रिलीज किया जा रहा है। एडवांस बुकिंग को देख कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म साल 2024 की सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘आश्रम’ में ‘कंगुआ’ स्टार संग हुईं इंटीमेट, बुरी नजर से बचने के लिए पास रखती हैं खूंखार जानवर की आंख
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines