Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को लेकर चर्चाओं में हैं। एक तरफ जहां ये फिल्म उन्हें कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ा रही है, दूसरी तरफ अब यही फिल्म अल्लू अर्जुन के लिए मुसीबत बन गई है। कुछ ही देर पहले शॉकिंग खबर सामने आई है कि हैदराबाद टास्क फोर्स ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। ये खबर सुनकर फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। वहीं, अब गिरफ्तारी से पहले का एक वीडियो सामने आया है जो और भी शॉकिंग है।
अल्लू अर्जुन क्यों हुए गिरफ्तार?
इस वीडियो में पता चल रहा है कि ‘पुष्पा राज’ गिरफ्तारी से पहले क्या कर रहे थे? आपको बता दें, अल्लू अर्जुन को इसलिए अरेस्ट किया गया है क्योंकि 4 दिसंबर को हुई पेड स्क्रीनिंग में संध्या थियेटर में भगदड़ मच गई थी। 5 दिसंबर को केस दर्ज किया गया जिसमें मृतक महिला के पति ने एक्टर पर आरोप लगाया है कि उनकी लापरवाही के कारण भगदड़ मची और अल्लू अर्जुन ही उनकी पत्नी की मौत की असली वजह हैं। अब एक्टर को इसी मामले में पूछताछ के लिए अरेस्ट किया गया है।
गिरफ्तारी से पहले पुलिस के सामने बेफिक्र हंसते दिखे ‘पुष्पा 2’ एक्टर
एक्टर का अचानक स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर पहुंचना लोगों के होश उड़ा गया। लोग बेकाबू हो गए और इस अफरातफरी में एक महिला मौत के मुंह में चली गई। अब जब पुलिस इस संगीन मामले में एक्टर को अरेस्ट करने पहुंची तो वहां का मंजर देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अरेस्ट होने से पहले अल्लू अर्जुन न सिर्फ हंसते और मुस्कुराते हुए नजर आए, बल्कि चाय/कॉफी का लुफ्त भी उठाते दिखे। इतना ही नहीं पुलिस वालों और भारी सिक्योरिटी के बीच अल्लू अर्जुन का एक महिला को किस करते हुए वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Voting Trend: हो गया तय, कौन होगा बाहर? जानें टॉप और बॉटम कौन?
गिरफ्तारी से पहले अल्लू अर्जुन का किसिंग वीडियो वायरल
जिसे मुश्किल घड़ी में भी ‘पुष्पा 2’ एक्टर किस करते हुए दिखाई दिए हैं वो उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी हैं (Sneha Reddy) हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर एक दम चिल मूड में हैं वो हंस रहे हैं, स्टाइल मार रहे हैं और आराम से सभी से बात कर रहे हैं। वो पुलिस की कार में भी इस तरह बैठे हैं, जैसे कोई मजाक चल रहा हो और अल्लू अर्जुन थाने नहीं कहीं घूमने जा रहे हों। एक्टर की पत्नी भी अरेस्ट से पहले मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले एक्टर अपने बाल सहलाकर स्टाइल मारना भी नहीं भूले। अब उनका ये अंदाज देख हर कोई होश खो बैठा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines