Puneet Superstar Podcast On Deepak Kalal: हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम पुनीत सुपरस्टार का एक वीडियो सामने आया था जिसमें फिटनेस और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर प्रदीप ढाका उनकी तसल्ली से पिटाई करते नजर आ रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। हालांकि बहुत सारे यूजर्स ने पुनीत के इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया। उन्होंने कहा कि हमेशा की ही तरह पुनीत इस वीडियो में भी ड्रामा कर रहे हैं। अब पिटाई के बाद पुनीत सुपरस्टार एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हो गए हैं। पुनीत ने रिसेंटली एक पॉडकास्ट में दीपक कलाल को लेकर काफी कुछ कहा जो अब अब चर्चाओं का विषय बन गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
पुनीत ने दीपक कलाल पर साधा निशाना
दरअसल पुनीत ने हाल ही में मिसफिट ह्यूमन्स के साथ एक पॉडकास्ट किया, जिसे यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इसका एक छोटा-सा क्लिप इंस्टाग्राम पर पुनीत ने शेयर किया है। इस वीडियो में वो दीपक कलाल पर हमला बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अब ये बात तो हर कोई जानता है कि पुनीत और दीपक कलाल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में एक दूसरे से जुबानी वार करते-करते भिड़ गए थे। इन दोनों के बीच तभी से ही छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है।
अब पुनीत से जब दीपक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘दीपक कलाल क्या है एक झूठा इंसान है, बूढ़ा आदमी है 52-53 साल का, वो एकदम खत्म आदमी है। पुनीत ने कहा कि एक शो में गया था मेरे साथ, कुछ नहीं है वहां पर रोने लगा। ड्रामा करने लगा। कहता है कि मैं बहुत गरीब आदमी हूंं। उसके बस का कुछ नहीं हैं। वो तो मैंने उसे हिट करा दिया। मैं उस शो में गया था तो वो हिट हो गया।’
पुनीत और दीपक में हुई थी लड़ाई
गौर करने वाली बात ये है कि सितंबर में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पुनीत सुपरस्टार और दीपक कलाल के बीच जमकर झगडा हुआ था। दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Salman Khan के टारगेट पर ये 5 कंटेस्टेंट, एक का तो सामने आया झूठ
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
28 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines