Project K Deepika First Look: इन दिनों प्रभास की आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ का सबको बेहद बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
फिल्म के पोस्टर में दीपिका इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, ये पोस्टर रिलीज होते ही वायरल हो गया और अब हर तरफ दीपिका के इस लुक की ही चर्चा हो रही है।
Project K से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट
दरअसल, मेकर्स की तरफ से पहले ही अनाउंस किया गया था कि पोस्टर सोमवार शाम 5 बजे जारी किया जाएगा, लेकिन इसमें देरी हुई। हालांकि देर रात फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया। इस पोस्टर के जरिए दीपिका पादुकोण का फिल्म से फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। वहीं, फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी भी अहम रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं।
ऐसा है पोस्टर
फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण किसी चीज को घूर रही है। पोस्टर में दीपिका का आउटफिट कुछ रग्स टाइप नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- “बेहतर कल के लिए एक उम्मीद जगी है, यह प्रोजेक्ट के से दीपिका पादुकोण हैं पहली झलक 20 जुलाई (अमेरिका) और 21 जुलाई (भारत) में।”
2024 में रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि प्रोजेक्ट के वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित एक मल्टीलिंग्वल साइंस-फाई फिल्म है। फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ अगले साल 12 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी ही नहीं बल्कि तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में भी रिलीज किया जाएगा।
‘जवान’ में भी नजर आएंगी दीपिका
इतना ही नहीं बल्कि दीपिका शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ में भी नजर आने वाली हैं। वह एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभा रही हैं। इसके साथ ही फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और प्रियामणि भी नजर आने वाले हैं।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
4 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
5 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
6 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
7 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
7 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines