Priyanka Chopra Trolled: देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने लेटेस्ट पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपडेट करती रहती है।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने Emmy Awards जीतने के लिए वीर दास को बधाई दी है। हालांकि एक्ट्रेस का वीर को बधाई देना उन पर ही भारी पड़ गया और अब उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Irfan Pathan की सीक्रेट गर्लफ्रेंड सामने आई! हसीना ने एक्स पर खोली Gautam Gambhir की सच्चाई
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
Priyanka Chopra ने वीर को गिफ्ट भेज दी बधाई
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर व स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास को EMMY अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई दी है। इसके लिए अभिनेत्री ने वीर को फूलों का गुलदस्ता और एक नोट लिखकर भेजा, लेकिन इस नोट में एक्ट्रेस ने एक गलती कर दी, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। प्रियंका ने वीर को भेजे नोट में लिखा कि डियर वीर, एमी जीत पर आपको बहुत-बहुत बधाई! प्यार से, प्रियंका, मैरी और पर्पल पेबल पिक्चर्स के आपके दोस्त।
वीर ने देसी गर्ल को किया थैंक्स
वहीं, वीर ने भी एक्ट्रेस के तोहफे को कुबूल करते हुए अपने एक्स पर इसकी फोटो शेयर की और लिखा कि शुक्रिया प्रिंयका चोपड़ा इन फूलों के लिए और हर उस दरवाजे के लिए जो आपने हममें से बाकी लोगों के लिए खोला है। आप कमाल हो!
यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को कर रहे ट्रोल
वहीं, वीर के पोस्ट को देखकर अब यूजर्स प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, प्रियंका ने जो नोट वीर को भेजा है, उसमें उन्होंने ग्रामर मिस्टेक किया है, जो यूजर्स ने पकड़ ली है। वहीं, अब एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसमें an की जगह a का इस्तेमाल होना चाहिए था। दूसरे यूजर ने लिखा कि An Huge Congratulation किसने लिखा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि A की जगह An Huge Congratulation होना था। इस तरह के कमेंट्स कर अब यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इस पर प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines