Priyanka Chopra Back to India to attend Parineeti Chopra Engagement: इन दिनों राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों को लेकर सोशल मीडिया खूब चर्चा हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का घर भी लाइटों से जगमगाता हुआ नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अपनी कजिन की इंगेजमेंट सेरेमनी के लिए भारत लौट रही हैं।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा
दरअसल, इन दिनों बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की दुनिया का सबसे चर्चित कपल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहा है। इस बीच प्रियंका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए भारत लौट रही हैं। बता दें कि इस दौरान देसी गर्ल को काली रंग की टोपी और ओवरसाइजड हुडी पहने देखा गया।
आज हो सकती है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इंगेजमेंट सेरेमनी 13 मई को शाम 5:00 बजे से शुरू होने वाली है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा लगातार एक साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। साथ ही दोनों की शादी की खबरें भी हर तरफ उड़ रही हैं।
रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
बताते चलें कि परिणीति और राघव के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।
कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा- राघव चड्ढा
वहीं, कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि “परिणीति की खूब चर्चा हो रही है।” इसे सुनकर पहले तो राघव ब्लश करते नजर आए और फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि “आज जश्न मनाइये कि आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है और कई सारे जश्न मनाने का मौका आएगा। वहीं, इस इंटरव्यू में राघव से परिणीति को लेकर सवाल किया गया, तो राघव ने कहा था, “मैं आपको बताऊंगा, उस पर हमारा अलग से इंटरव्यू होगा।”
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
9 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
10 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
11 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
13 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
14 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
15 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines