3 Movies with Same Name: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में होती हैं जिनका नाम सेम होता है लेकिन उनकी कहानी बहुत अलग होती हैं. इनमें से कुछ फिल्मों की तो कहानी भी सेम ही होती है. वहीं ऑडियंस को भी ये फिल्में काफी पसंद आती हैं. वहीं बॉलीवुड में 1 नाम पर 3 फिल्में भी बनी हुई हैं. आज हम उन्हीं फिल्मों की बात करने जा रहे हैं. हालांकि तीसरी और आखिरी फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और आज भी ये फिल्म बॉलीवुड कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.
अमिताभ बच्चन की फिल्म
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की ‘हेरा फेरी’ साल 1976 में रिलीज हुई थी. प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की केमिस्ट्री को फैंस ने इस फिल्म में काफी पसंद किया था. 70 के दशक की ये फिल्म काफी पॉपुलर हुई थी. फिल्म में सायरा बानो, सुलक्षणा पंडित, श्रीराम लागू और असरानी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के खिलाफ 11.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज
अक्षय कुमार की फिल्म
अमिताभ बच्चन की ‘हेरा फेरी’ के बाद प्रियदर्शन ने 2000 में ‘हेरा फेरी’ के नाम से ही फिल्म रिलीज की. इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे, जिन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. इसके साथ ही फिल्म के गाने और स्टार कास्ट की एक्टिंग के भी फैंस दीवाने हो गए थे. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ-साथ तब्बू, गुलशन ग्रोवर और नम्रता शिरोडकर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Prediction: ‘मर्दानी 3’ पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स हुए मालामाल
तीसरी फिल्म बनी कल्ट क्लासिक
वहीं साल 2006 में एक बार फिर इसी नाम से तीसरी फिल्म रिलीज हुई. इसका नाम ‘फिर हेरा फेरी’ था. इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. नीरज वोरा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म इतनी हिट हुई कि ये ऑडियंस के दिल पर छा गई थी. वहीं इस फिल्म का नाम आज बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines