Pratyusha Banerjee Case Update: टीवी शो ‘बालिका वधू’ में काम कर एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी घर-घर में मशहूर हो गई थीं। एक्ट्रेस को इस शो से इतना फेम मिला कि वो हमेशा आनंदी के नाम से जानी जाती रहीं। प्रत्युषा जहां भी जाती उन्हें फैंस आनंदी ही कहकर बुलाया करते थे। शायद ये उनकी एक्टिंग का ही असर था कि उनका किरदार लोगों के दिल और दिमाग पर छा गया। एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में कामयाबी की सभी हदें तोड़ दी। जिसके बाद उन्हें सलमान खान के शो तक में जाने का मौका मिला था।
24 साल की उम्र में लगाई फांसी
लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में सक्सेस मिलने के बाद भी प्रत्युषा बनर्जी ने खुद अपने हाथों अपनी जान ले ली। 24 साल की प्रत्युषा ने 1 अप्रैल 2016 में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जब ये खबर बाहर आई तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक सभी को बड़ा धक्का लगा था। तब ऐसा कहा गया कि प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल उनकी मौत के ज़िम्मेदार हैं। एक्टर पर इस दौरान कई गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, बाद में ये मामला ठंडा पड़ गया।
कोर्ट ने राहुल की अर्जी पर की टिप्पणी
वहीं, अब इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है। बता दें, प्रत्युषा सुसाइड मामले में आरोपी राहुल सिंह ने हाल ही में कोर्ट में उनको आरोपों से मुक्त करने को लेकर एक याचिका दायर की थी। जिसके बाद अब मुंबई की एक कोर्ट ने प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस को लेकर एक बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने राहुल सिंह पर लगे प्रत्युषा को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप को हटाने से इंकार कर दिया है और एक्टर की अर्जी भी खारिज कर दी। वहीं, अदालत ने ये भी कहा कि राहुल के उत्पीड़न ने ही दिवंगत एक्ट्रेस को सुसाइड के बारे में सोचने पर मजबूर किया।
डिप्रेशन में थीं प्रत्युषा
मुंबई कोर्ट ने कहा राहुल के शारीरिक, इमोशनल और फाइनेंशियल उत्पीड़न और शोषण की वजह से प्रत्युषा डिप्रेशन में चली गई थीं। साथ ही राहुल सिंह ने उनकी प्रोब्लेम्स सॉल्व करने के लिए कुछ भी नहीं किया। अब मुंबई कोर्ट के इस फैसले के बाद दिवंगत एक्ट्रेस के माता-पिता ने सुकून की सांस ली है। वहीं, अब इस केस पर प्रत्युषा बनर्जी के पिता का बयान भी सामने आया है।
प्रत्युषा के पिता का बयान आया सामने
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “पहले तो केस को ही शुरु होने में 8 साल लग गए। हम शुरू से ही चीख-चीखकर कह रहे थे कि हमारी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसका मर्डर हुआ है। इन चीजों को सामने आने में इतना टाइम लग गया है कि हम क्या ही बोलें। हर सच बाहर निकलकर आएगा ही, कोर्ट किसी का नहीं होता, वहां जो सच होगा वो एक ना एक दिन सबके सामने आ ही जाएगा।”
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
8 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
9 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines