बॉलीवुड एक्टर प्रतीक स्मिता पाटिल अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस साल की शुरुआत में 14 फरवरी को उन्होंने प्रिया बनर्जी के साथ शादी रचाई थी। अपनी शादी से ज्यादा प्रतीक इस बात को लेकर चर्चा में थे कि उन्होंने अपने इस खास दिन में पिता राज बब्बर को शामिल नहीं किया था। अब एक्टर ने इसके पीछे का कारण बताया है। जूम के साथ बातचीत में प्रतीक स्मिता पाटिल ने खुलासा किया है कि उनके पिता राज बब्बर और भाई आर्य बब्बर परिस्थितियों की गलत व्याख्या की वजह से मौजूद नहीं थे। एक्टर ने यह भी कहा कि ये फैसला किसी मनमुटाव या मतभेद की वजह से नहीं लिया गया था।
क्या बोले प्रतीक स्मिता पाटिल?
प्रतीक स्मिता पाटिल ने कहा, ‘मेरे पिता की पत्नी और मेरी मां के बीच अतीत में कुछ जटिलताएं रही थीं। मीडिया में बहुत कुछ कहा गया है और इस तरह की बातें अगर आप 38-40 साल पहले की करेंगे तो पता चलता है। मैं अपने पिता और उनकी फैमिली के साथ दूसरे फंक्शन में कुछ करना चाह रहा था। मुझे ऐसा लगा कि उनके और उनके परिवार के बीच सब खत्म हो जाने के बाद उस घर में (जिसे मेरी ने मां ने खरीदा था) उनका और उनके परिवार का होना अनैतिक था। ये बिल्कुल सही नहीं था। जो करना सही था, वो हमने किया।’
यह भी पढ़ें: मैं हमेशा भारतीय रहूंगी…’ Hina Khan ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, आखिर क्या थी वजह?
अब परिस्थितियां अलग हो चुकी
एक्टर ने आगे कहा, ‘अब परिस्थितियां अलग हो चुकी हैं तो सब कुछ गलत हो गया है। ये बेहद जटिल है लेकिन ये मेरे लिए नहीं है। मैं अभी भी वैसा हूं। ये किसी को अस्वीकार करने जैसा नहीं था। ये मेरी मां और उनकी ख्वाहिशों का सम्मान करने के लिए था। मुझे खेद है कि मेरे पिता और उनकी पत्नी वहां नहीं हो सके। वह उस घर में मेरे साथ एक अकेली मां के तौर पर रहना चाहती थीं। मुझे खेद है कि मेरी पत्नी और मेरा लिया गया सबसे अच्छा फैसला था। हालांकि लोग आवेगी होती हैं और आवेग में आकर कहते हैं और ये सिर्फ अप्रिय था।’
प्रिया बनर्जी से रचाई शादी
बता दें कि प्रतीक स्मिता पाटिल ने इसी साल 14 फरवरी को प्रिया बनर्जी से शादी रचाई थी। अपनी शादी में उन्होंने पिता राज बब्बर को इनवाइट नहीं किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू प्रतीक ने बताया था कि उन्होंने अपना नाम प्रतीक बब्बर से बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल कर लिया है। उनका कहना था कि वह पूरी तरह से अपनी मां स्मिता पाटिल और उनकी विरासत से जुड़ना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
17 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
21 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
21 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
23 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines