Prateik Babbar Sister Reacting on Wedding: 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन डे वाले दिन बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर ने प्रियंका बनर्जी से शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनो ने शादी कर ली। हालांकि इस खास मौके पर प्रतीक का परिवार कहीं पर भी नजर नहीं आया और ये सवाल उठने लगा कि क्यों प्रतीक ने परिवार को शादी में नहीं बुलाया गया। प्रतीक के सौतेले भाई आर्य बब्बर ने पहले ही इस मुद्दे पर अपनी निराशा जाहिर की थी। अब प्रतीक की सोतेली बहन जुही बब्बर ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जुही ने बताई परिवार की निराशा
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक हालिया इंटरव्यू में जुही बब्बर सोनी ने स्वीकार किया कि उनके भाई आर्य बब्बर को बेहद दुख हुआ था, जैसे कि बाकी परिवार को भी। जुही ने कहा कि ‘आर्य बिल्कुल उसी तरह आहत थे जैसे हम सब थे। हालांकि ये सच है कि हम एक परिवार के रूप में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं और हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे।
कुछ भी हमें ये नहीं बदल सकता कि प्रतीक मेरा भाई है और हम राज बाब्बर के बच्चे हैं।’ जुही ने ये साफ किया कि उनकी और उनके परिवार की उम्मीदें अब भी प्रतीक के लिए बहुत अहम हैं और परिवार का रिश्ता अब भी पहले जैसा ही मजबूत है।
‘प्रतीक के फैसले उसके खुद के नहीं’
जुही ने इस बारे में भी टिप्पणी की कि प्रतीक के निर्णयों पर कुछ बाहरी व्यक्तियों का प्रभाव हो सकता है। उन्होंने कहा कि ‘अभी प्रतीक कुछ लोगों के साथ हैं, जिनका प्रभाव उसे अपने फैसलों में दिख रहा है। हम ये नहीं चाहते कि वो किसी मुश्किल स्थिति में फंसे, क्योंकि ये किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।’ हालांकि जुही ने ये साफ किया कि उनका इशारा प्रतीक की नई पत्नी प्रियंका बनर्जी की तरफ नहीं है, जिनके बारे में जुही ने उन्हें ‘वंडरफुल’ बताते हुए कहा कि प्रतीक काफी खुशकिस्मत हैं कि उनके जीवन में प्रियंका जैसी महिला है।
शादी में विवाद का कारण कोई और था!
इसके अलावाजुही ने ये भी कहा कि शादी में असली विवाद किसी और के कारण था। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग जो सार्वजनिकता और महत्व की भूख रखते हैं, उन्होंने ही परेशानी खड़ी की। जुही का कहना था, ‘असल मुद्दा किसी और से है, जो केवल ध्यान आकर्षित करना चाहता है। ये लोग डरते थे कि बब्बर परिवार शादी में ध्यान खींच लेगा।’ हालांकि जुही ने इस विवाद के बावजूद ये साफ किया कि बब्बर परिवार का सिर्फ उद्देश्य प्रतीक की खुशी है और वो चाहते हैं कि वो खुश रहे।
यह भी पढ़ें: वही लुक, वही आवाज…Roadies में हुई Virat Kohli के हमशक्ल की एंट्री? फैंस के आए मजेदार कमेंट्स
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
11 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
12 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
13 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
14 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
15 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
16 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
17 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines