हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salaar और Dunki के क्लैश पर बोले Prashanth Neel, कहा- ये कोई क्रिकेट मैच नहीं

Prashanth Neel On Salaar-Dunki Clash: ‘सालार’ और ‘डंकी’ के क्लैश पर प्रशांत नील ने रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
INSTAGRAM

Prashanth Neel On Salaar-Dunki Clash: इन दिनों सिनेमाघरों में प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और जमकर कलेक्शन कर रही है। इस बीच अब फिल्म डायरेक्टर प्रशांत नील ने इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा?

यह भी पढ़ें- इंतजार अभी बाकी है! जानें कब रिलीज होगा Prabhas-Deepika की Kalki 2989 AD का ट्रेलर?

विज्ञापन

प्रशांत नील ने किया रिएक्ट

हाल ही में पिंकविला से खास बातचीत करते हुए प्रशांत नील ने इन दोनों फिल्मों के क्लैश पर बात की। प्रशांत ने कहा कि सिनेमा में अक्सर ऐसा होता है। आप अपने पसंदीदा स्टार से प्यार करने लगते है और कई बार ये आपके इमोशन्स पर हावी भी हो जाता है। साथ ही ये फैंस के लिए वॉर जैसा हो सकता है, लेकिन हम इसे कंपीट नहीं करते और दोनों जीने की कोशिश करते है।

मैं इसकी वकालत नहीं करता- प्रशांत

इसके आगे प्रशांत ने कहा कि मैं जानता हूं कि ये बहुत खराब है और मैं इसकी वकालत भी नहीं करता। साथ ही ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए क्योंकि दोनों ही सितारे भारत के बड़े स्टार्स हैं और दोनों को वो सारा सम्मान मिलना चाहिए, जो उन्होंने इतने सालों में कमाया है। साथ ही इस तरह का माहौल सिनेमा को लिए भी अच्छा नहीं है और इसे जितना इग्नोर किया जाए, उतना बेहतर है क्योंकि इस तरह की चीजें कंट्रोल नहीं होती है। इसलिए इस मसले को जाने देना चाहिए।

विज्ञापन

फिल्मों के बीच कोई वॉर नहीं

प्रशांत नील ने कहा कि इन दोनों ही फिल्मों के बीच कोई वॉर नहीं है और जहां तक मुझे लगता है तो ऐसा हम लोगों में से कोई नहीं सोचता है। ये कोई क्रिकेट मैच नहीं है और हम यहां दर्शकों को इंप्रेस करने के लिए हैं, ना की ये सब सोचने के लिए। बता दें कि सालार और डंकी दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola