Prakash Raj on Chandrayaan-3: एक तरफ चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Mission) की सफलता में बस चंद घंटे बचे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो वैज्ञानिकों के इस मिशन का मजाक उड़ा रहे हैं। हाल में साउथ फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने इस मिशन का मजाक उड़ाते हुए ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। साथ ही यूजर्स एक्टर की क्लास लगा रहे हैं। हाल में एक्टर अपने ट्विटर हैंडल से Chandrayaan-3 की लैंडिंग को लेकर किए गए एक पोस्ट किया था, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस विवादित पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश राज लिखते हैं ‘ब्रेकिंग न्यूज- चांद से आई पहली फोटो। By #VikramLander वाह #justasking’। एक्टर का ऐसा ट्वीट करने के बाद उनको सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। साथ ही उनको रिलय लाइफ का विलेन बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Seema Haider की फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज, जल्द देख पाएंगे ‘कराची टू नोएडा’ का टीजर
Chandrayaan-3 मिशन का मजाक उड़ा एक्टर को पड़ा भारी
प्रकाश राज (Prakash Raj) का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स उनको देशद्रोही बताने के साथ-साथ देश में नफरत फैलाने वाला अभिनेता बताया है। वहीं एक यूजर लिखता है ‘तकलीफ इसी बात की है कि
एक चायवाला ये सब कर रहा है’। वहीं, एक और यूजर लिखता है ‘आपको इलाज की जरूरत है, लेकिन डॉ. भी आपकी बीमार के बारे में सोचकर इलाज नहीं कर पायेगा’।
पहले भी एक्टर कई बार कर चुके हैं विवादित बयान
ये कोई पहला मौका नहीं है जब प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ऐसा कोई विवादित ट्वीट किया है। इससे पहले भी एक्टर कई बार राजनीतिक तौर और व्यक्तिगत तौर पर नेता और अभिनेताओं को लेकर विवादित बयान देते रहते हैं, जिसको लेकर उनको अक्सर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
44 mins agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
1 hr agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
2 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
20 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
22 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines