हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Prabhas ने लिया इतने करोड़ का रिस्क, अब इन 8 फिल्मों के भरोसे एक्टर के अगले तीन साल

Prabhas Upcoming Films: साउथ सुपरस्टार प्रभास की कई फिल्में आने वाली हैं. हालांकि, इन फिल्मों से प्रभास ने कई करोड़ का रिस्ट लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि प्रभास की इन फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?

विज्ञापन
Prabhas. image credit- social media

Prabhas Upcoming Films: साउथ सुपरस्टार प्रभास लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. प्रभास की एक-दो नहीं बल्कि कई फिल्में लाइन में लगी हैं. अगले आने वाले तीन साल में एक्टर की आठ फिल्में रिलीज होंगी. हालांकि, इन आठ फिल्मों को लेकर अभिनेता ने बेहद बड़ा रिस्क लिया है. जी हां, इन सभी फिल्मों से प्रभास ने करीब 2550-3000 करोड़ रुपये का रिस्क लिया है. अब देखने वाली बात होगी कि इतने बड़े बजट के रिस्क की नैया ‘रिबेल’ स्टार पार लगा पाते हैं या नहीं? क्योंकि उनके आने वाले तीन साल इन्हीं फिल्मों के भरोसे हैं.

प्रभास की आने वाली फिल्में

होम्बल फिल्म्स की 3 फिल्में

सुपरस्टार प्रभास ने होम्बल फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी के साथ तीन फिल्मों को साइन किया है. वैसे तो इन फिल्मों को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इन फिल्मों की शूटिंग साल 2026-27 में शुरू हो सकती है. इसके अलावा 2028 में रिलीज की जा सकती है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इनको लेकर मेकर्स कब ऑफिशियल जानकारी शेयर करते हैं.

कल्कि 2898 एडी 2

इसके अलावा प्रभास की पॉपुलर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी 2’ भी इस लिस्ट में हैं. फैंस और दर्शकों को फिल्म का पहला पार्ट बेहद पसंद आया था. इस बीच अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा रही है. इस फिल्म का बजट 700 करोड़ बताया जा रहा है और इसे साल 2028 में रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

स्पिरिट

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ भी इस लिस्ट में है. इस फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी हैं. फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसे साल 2027 में रिलीज किया जाएगा. प्रभास के अलावा इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी नजर आने वाले हैं.

सालार 2

इसके अलावा अगर प्रभास की फिल्म ‘सालार 2’ की बात करें तो इस फिल्म की रिलीज की उम्मीद साल 2027 तक की जा रही है. इस फिल्म को भी 500 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. ऐसे में फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि प्रभास की ये फिल्म कब आएगी? क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

फौजी

डायरेक्टर हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फौजी’ को लेकर भी प्रभास सुर्खियों में हैं. इस फिल्म में प्रभास एक विद्रोही सैनिक के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म के बजट की बात करें को इसका बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है. इसके अलावा इसे साल 2026 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा.

द राजा साब

गौरतलब है कि प्रभास इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म 2026 में रिलीज की जाएगी और इसकी रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को 9 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर उतारा जाएगा. फिल्म में प्रभास के अलावा संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sequel Movies In 2026: ‘बॉर्डर 2’ से लेकर ‘मर्दानी 3’ तक, अगले साल आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola