Prabhas, Kalki 2898 AD, Bujji: इन दिनों महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ स्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ Kalki 2898 AD चर्चा में बनी हुई है। अब भई जब प्रभास ने ”बुज्जी” को लेकर सस्पेंस बना दिया था, तो लोगों में एक्साइटमेंट का चरम पर होना तो बनता था। जी हां, प्रभास की ‘बुज्जी’ झलक तो फैंस ने देख ली है, जो बेहद ही ग्रैंड तरह के दिखाई गई है, लेकिन अब इस पर यूजर्स का क्या कहना है ये जानना भी जरूरी है?
क्या है ‘बुज्जी’?
‘बुज्जी’ की बात करें तो इसे एक छोटी रोबोटिक स्पोर्ट्स कार कहा जा सकता है। इसके लिए ‘कल्कि 2898 एडी’ के मेकर्स ने एक ग्रैंड लॉन्च इवेंट रखा था, जिसमें प्रभास की बेहद शानदार तरह के एंट्री दिखाई गई। इस दौरान प्रभास कई लोगों से मुकाबला भी करते नजर आए और देखते ही देखते प्रभास की ‘बुज्जी’ के लॉन्च का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसपर यूजर्स का रिएक्शन भी आ रहा है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
‘बुज्जी’ पर यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो कुछ लोगों ने जहां इसे ग्रैंड बताया तो कुछ लोगों ने इसे निशाने पर भी ले लिया। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि सब नकली लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सच में और हंसता हुआ इमोजी। तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ये क्या है? एक चौथे यूजर ने लिखा कि एक ही दिल है कितनी बार तोड़ोगे। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये अलग ही चल रहा है। एक और यूजर ने कहा कि अरे गलती से आदिपुरुष 2 तो नहीं बना दी। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स ने जमकर इसे ट्रोल किया।
नेटिजंस तारीफ करने से भी नहीं चूके
हालांकि ऐसा नहीं है कि यूजर्स ने इसे पूरी तरह के नकार दिया है। जी हां, लोगों ने ‘बुज्जी’ की तारीफ भी की है। एक यूजर ने लिखा कि जरूर कुछ धमाकेदार होने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मजा ही आ जाएगा। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि ग्रैंड एंट्री। एक और यूजर ने लिखा कि इसको जल्दी रिलीज करो। एक अन्य ने कमेंट किया कि ये तो कुछ बवाल ही लग रहा है। एक और ने कहा कि बहुत ही शानदार। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर ‘बुज्जी’ की तारीफ कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर अभी से बज बना हुआ है। लोगों में इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं और इस फिल्म में कई बड़े स्टार नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में फैंस को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- सीने पर लव बाइट या कुछ और? Urfi Javed ने खुद कैमरे के सामने टी-शर्ट हटाकर दिखाया
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines