बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने के बाद से कई लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। सेलेब्स से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक ने पूनम की इस हरकत पर उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। मौत की फर्जी अफवाह उड़ाने के बाद पूनम पांडे को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें एक्ट्रेस हाथ में पूजा की थाली लिए मंदिर जाते दिख रही हैं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने पूनम पांडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एथनिक लुक में दिखीं एक्ट्रेस
सेलिब्रिटी पेज विरल भयानी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूनम पांडे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूनम पांडे को हाथ में पूजा की थाली पकड़े हुए मंदिर जाते देखा जा सकता है। इस दौरान एक्ट्रेस एथनिक लुक में दिखाई दीं। मंदिर जाते हुए उन्होंने पैपराजी से बात नहीं की लेकिन स्माइल देते हुए वहां से निकल गईं।
यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor के घर आई नन्ही परी, भाई की शादी के 3 साल बाद गूंजी किलकारी
यूजर्स ने किया ट्रोल
उधर, जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों ने पूनम पांडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘अंडरटेकर की बहन।’ वहीं दूसरे यूजर ने उन्हें डेडमैन वॉकिंग की जगह डेडवूमैन वॉकिंग की उपाधि दे दी। एक यूजर ने अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म वेलकम की लाइन लिखी, ‘अरे देखो ये जिंदा है।’
मौत की फैलाई थी झूठी अफवाह
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाकर हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। एक्ट्रेस की इंस्टा पोस्ट से बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से पूनम पांडे का निधन हो गया है। हालांकि अगले दिन यह बात महज अफवाह निकली थी। पूनम पांडे ने खुद एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों को बताया था कि वह जिंदा हैं और उनका मकसद सिर्फ कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना था।
सेलेब्स ने सुनाई थी खरी-खोटी
मौत की झूठी अफवाह उड़ाने की बात जैसे ही सामने आई तो लोगों ने पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एकता कपूर, पूजा भट्ट, अली गोनी, प्रिंस नरूला समेत कई सेलेब्स ने उनकी इस हरकत पर काफी फटकार लगाई थी। यहां तक कि एक्ट्रेस के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया था। हालांकि इस मामले पर पूनम पांडे ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
48 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines