हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL में शाहरुख खान से मिलने की चाहत में ये क्या कर बैठा फैन? पुलिस ने धर दबोचा

आईपीएल 2025 की शुरुआत में ही बहस छिड़ गई है। शाहरुख खान को देख एक फैन अपना आपा खो बैठा। इस दौरान पुलिस ने उसके साथ जो किया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
IPL 2025 Shah Rukh Khan File Photo

आईपीएल 2025 की शानदार शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान जहां सभी का ध्यान खेल पर है, वहीं एक शख्स ऐसा भी था जो खेल को छोड़कर शाहरुख खान के पीछे दीवाना नजर आया। 22 मार्च यानी शनिवार को ईडन गार्डन्स में हुई एक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अब इंटरनेट पर उसी की चर्चा हो रही है।

शाहरुख खान को देख फैन हुआ बेकाबू

आईपीएल 2025 में शाहरुख खान को देख उनका एक फैन बेकाबू हो गया। उसने एक ऐसी हरकत की, जिसके बाद उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया गया। दरअसल, ग्राउंड में शाहरुख अपने लाडले के साथ चल रहे थे और उनके साथ सिक्योरिटी भी थी। एक्टर को करीब देख एक आदमी कंट्रोल से बाहर हो गया और स्टैंड में खड़े उस शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर, मैदान में उतरने की कोशिश की।

पुलिस ने फैन को पकड़कर पीटा

इससे पहले वो फैन सिक्योरिटी तोड़कर शाहरुख खान तक पहुंचता, पुलिस ने उसे घेर लिया। उसका वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। पुलिस ने फैन को खींचकर पहले उसे नीचे उतारा और फिर उस पर गुस्सा भी निकाला। पुलिस वालों को इस शख्स के साथ सख्ती बरतते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने फैन को जिस तरह मारा है, अब उस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

यह भी पढ़ें: क्या शाहरुख और सलमान करना चाहते थे आमिर का करियर ओवर? खान राइवलरी पर लगी मुहर

फैंस कर रहे रिएक्ट

कुछ लोग इस शख्स को फटकार लगा रहे हैं कि उसने ये हरकत कर बस खुद को शर्मिंदा करवाया है। वहीं, कुछ लोग पुलिस को लेकर कह रहे हैं कि उन्हें एक फैन को इस तरह मारना नहीं चाहिए था। जिस तरह से उसे पुलिस ने पकड़ा है, उसे गंभीर चोट आ सकती थी। हालांकि, ज्यादातर लोगों ने शाहरुख खान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें