आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण बीते दिन अपने छोटे बेटे मार्क शंकर को सिंगापुर से लेकर लौटे हैं। इस बीच अब एक्टर की वाइफ अन्ना कोनिडेला ने संडे को तिरुमाला मंदिर में दर्शन किए और अपना सिर भी मुंडवा लिया। सोशल मीडिया पर अन्ना कोनिडेला की फोटो वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर अन्ना कोनिडेला ने ऐसा क्यों किया है?
अन्ना कोनिडेला ने मुंडवाया सिर
दरअसल, हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की दुर्घटना में पवन के छोटे मेटे मार्क शंकर घायल हो गए थे। जानकारी की मानें तो बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद ही अन्ना कोनिडेला ने मन्नत मांगी थी और ये फैसला किया था। इसके अलावा कहा गया कि अन्ना कोनिडेला ने परंपरा को ध्यान में रखते हुए पद्मावती कल्याण कट्टा में अपने बाल अर्पित किए और अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया।
मार्क शंकर हुए थे घायल
वहीं, अब सोशल मीडिया पर अन्ना कोनिडेला की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जैसे ही इंटरनेट पर अन्ना की ये फोटोज सामने आईं, तो फैंस और यूजर्स सभी हैरान रह गए। हालांकि, अन्ना कोनिडेला के इस फैसले की लोगों ने सरहाना भी की है। गौरतलब है कि पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर के स्कूल सिंगापुर में आग की घटना हुई, जिसमें पवन के बेटे के बाथ-पैर झुलस गए थे।
जया प्रदा ने मांगी थी दुआ
जया प्रदा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मार्क की एक फोटो शेयर करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पवन कल्याण अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे थे। मार्क शंकर भी अपने पापा से लिपटा दिखाई दिया था। बता दें कि वो वीडियो एयरपोर्ट का बताया जा रहा था, जिसमें पवन अपने बेटे को लेकर वापस घर लौटे थे। अब सभी मार्क के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Jaat ने चौथे दिन Sikandar को दी पटखनी, सनी देओल की फिल्म पर संडे को हुई नोटों की बारिश
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines