Pati Patni Aur Panga Winner: टीवी के रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को विनर मिल गया है. रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने ‘पति पत्नी और पंगा’ की ट्रॉफी जीत ली है. 6 जोड़ियों को हराकर रुबिना और अभिनव ने इस ट्रॉफी को जीता. रुबिना और अभिनव ने ‘सर्वगुण संपन्न जोड़ी’ बनकर टॉप 2 में पहुंचे देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को हरा दिया. हालांकि फिनाले में शो की सातों जोड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया. अब ट्रॉफी जीतकर रुबिना और अभिनव सोशल मीडिया पर छा गए हैं.
2 कपल के बीच हुआ कड़ा मुकाबला
‘पति पत्नी और पंगा’ के फिनाले में रुबिना-अभिनव और देबिना-गुरमीत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. फिनाले टास्क को दोनों ही कपल ने काफी अच्छे से किया, लेकिन ट्रॉफी तो सिर्फ एक ही कपल को मिलनी थी तो रुबिना और अभिनव ने गुरमीत-देबिना से थोड़ा अच्छा टास्क करके शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. बिग बॉस के बाद रुबिना और अभिनव को ‘पति पत्नी और पंगा’ में साथ देखा गया था.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 ने वीकेंड पर धनाधन छापे नोट, 50 करोड़ के पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन
7 सेलिब्रिटी कपल्स में कौन-कौन?
कलर्स के इस शो में 7 सेलिब्रिटी कपल्स से पार्टिसिपेट किया था. इनमें रुबिना दिलैक-अभिनव शुक्ला और देबिना बनर्जी-गुरमीत चौधरी के साथ-साथ अविका गौर-मिलिंद चंदवानी, हिना खान-रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी-ममता लहरी, गीता फोगाट-पवन सिंह और स्वरा भास्कर-फहाद खान भी शामिल थे. इन सातों जोड़ियों ने हर हफ्ते मस्ती भरे टास्क करके ऑडियंस का दिल जीता.
यह भी पढ़ें: Netflix से जल्द हटने वाली हैं ये 5 फिल्में, फटाफट देख लें, कहीं बाद में ना हो पछतावा!
हर हफ्ते होता था टास्क
बता दें शो में हर हफ्ते इन सातों जोड़ियों के बीच लड्डू जीतने का मौका दिया जाता था. इस दौरान कपल्स के बीच मस्तीभरे टास्क होते थे. जो भी जोड़ी इन टास्क को जीतती थी उसे पॉइंट के रूप में लड्डू मिलते थे. वहीं शुरुआती दिनों में अविका गौर और मिलिंद चंदवानी के पास सबसे ज्यादा लड्डू थे, हालांकि फिनाले में अलग ही रिजल्ट देखने को मिला. ऑडियंस ने इन जोड़ियों को पहली बार साथ में गेम खेलते देखा.
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
48 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines