Parineeti-Raghav Romantic Viral Video: रविवार, 24 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम पार्टी सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और काफी पसंद की जा रही है। हालांकि, शादी के बाद दोनों अब वापस अपने घर लौट रहे हैं। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक्ट्रेस पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं राघव व्हाइट शेर्ट और ब्लैक पेंट में नजर आ रहे हैं।
इसी बीच अभी दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उदयपुर एयरपोर्ट का है। वीडियो में दोनों कपल एक्सीलेटर पर नजर आ रहे हैं और उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड भी है। इसी बीच परिणीति पति राघव से खुलेआम प्यार जता रही है। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘दीपिका से सीखना चाहिए था’, Parineeti Chopra और Raghav Chadha की शादी के बाद पब्लिक अपीयरेंस देख लोगों ने किया ट्रोल
Parineeti-Raghav का रोमांटिक VIDEO हुआ वायरल
दोनों की वायरल हो रही वीडियो में परिणीति पति राघव से बात करती नजर आती है, जिसके बाद वो बेहद हल्के से और प्यार से गाल सहलाती नजर आ रही है। वीडियो को पसंद करने के साथ-साथ यूजर्स कमेंट्स कर दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है। साथ ही परिणीति की मांग में सिंदूर भरा नजर आ रहा है।
रॉयल तरीके से हुए Parineeti-Raghav की वेडिंग
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रॉयल तरीके से हुई। दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ (The Leela Palace) में सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों की शादी में परिवार वालों के साथ-साथ करीबी दोस्त और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) शामिल हुए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines