Parineeti Raghav Chaddha Son Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. ऐसे में अब एक महीने के इंतजार के बाद कपल मे लाडले की पहली झलक दिखाई है. लाडले की पहली फोटो शेयर करने के साथ ही कपल ने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने बच्चे का नाम अपने नाम के कॉम्बिनेशन से रखा है, जिसका अर्थ- जल और पानी है.
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे के जन्म को आज एक महीने का वक्त हो गया है. अभिनेत्री ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था. ऐसे में बेटे के जन्म के एक महीने बाद परिणीति ने इंस्टाग्राम पर बेटे की पहली फोटो शेयर की है. इस साझा करने के साथ ही उन्होंने लाडले की झलक दिखाई है. इसमें एक फोटो में राघव और परिणीति को बेटे के नन्हे पैरों को चूमते हुए देखा जा सकता है. वहीं, दूसरी फोटो में कपल ने लाडले के हाथों को प्यार से पकड़ रखा है. हालांकि, इन फोटोज में परिणीति और राघव ने उसका चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन, उसके नाम का जरूर खुलासा किया है.
यह भी पढ़ें: कभी कमबैक के लिए फोन कर मांगा करती थीं काम, फिर ठोकी ऐसी ‘ताली’ कि ‘आर्या’ से बन गईं OTT क्वीन
क्या है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे का नाम?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बेटे की पहली झलक की फोटो शेयर करने के साथ ही नाम का भी खुलासा किया है. कपल ने अपने बेटे का नाम नीर रखा है. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं- तंत्र एव नीर. हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद से शांति मिली. हमने उसका नाम नीर रखा है, जिसका अर्थ शुद्ध, दिव्य और असीम है.’ उनकी इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने कमेंट करके उन्हें बधाई दी.
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान के नवाबी ठाठ-बाट, पहले हाथ से गए 15000 करोड़, अब मुंबई में खरीदी प्रॉपर्टी, जानिए नेटवर्थ
वहीं, परिणीति चोपड़ा के फैंस को उनके बेटे का नाम काफी पसंद आया. लोग उनके बेटे के नाम की तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘इतना सुंदर नाम और डिस्क्रिप्शन.’ इसी तरह से लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं. आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने अगस्त महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद उन्होंने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था. कपल ने 17 सितंबर, 2023 को सात फेरे लिए थे.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Manya Anand? जिन्होंने Dhanush के मैनेजर पर कास्टिंग काउच का लगाया आरोप
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 hr agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
3 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
4 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
5 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
16 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines