Paresh Rawal on Hera Pheri 3: बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से खबर आई है कि फिल्म की पॉपुलर तिकड़ी राजू, बाबू भइया और श्याम में से बाबू भइया यानी परेश रावल ने इस प्रोजेक्ट से खुद को बाहर कर लिया है, उसके बाद से फैंस का दिल टूट गया है। फैंस दिल से चाहते हैं कि परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा बनें और तिकड़ी को कंप्लीट करें लेकिन अब लगता है कि फैंस का ये सपना सिर्फ सपना ही रहेगा। परेश रावल ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने के मूड में नहीं हैं। फैन की रिक्वेस्ट पर उन्होंने जो जवाब दिया है, उससे ये साबित हो गया है।
परेश रावल ने दिया ये जवाब
हाल ही में एक्स पर आशीष सिंह नाम के यूजर ने परेश रावल से ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने की रिक्वेस्ट की। उसने एक्स पर लिखा, ‘सर, हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनने के लिए एक बार फिर से सोचें। आप इस फिल्म के एक्टर हैं।’ इसके साथ फैन ने लाल दिल वाला इमोजी शेयर किया। फैन की रिक्वेस्ट पर जवाब देते हुए परेश रावल ने लिखा, ‘नहीं… हेरा फेरी में तीन हीरो हैं।’ इस जवाब के साथ परेश रावल ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी और लाल दिल शेयर किया।
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के साथ नजर आईं Hania Aamir? ‘सरदार जी 3’ के सेट से तस्वीरें आईं सामने
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
उधर, परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा न होने से फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘सच है, वैसे भी हम चाहते थे कि आप उस फिल्म में हों। हमें बताएं कि हम उसमें वापस आने के लिए और क्या कर सकते हैं? जब आपने यह खबर दी तो हम बहुत दुखी हुए!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे बाबा!! उठा ले मुझे..नहीं!!’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाबू भाइया पब्लिक डिमांड पर ही कर लो.. पब्लिक ने इतना दिया हैं आप को इस बार हम लोगों के लिए कर लो।’
कोर्ट तक पहुंचा है मामला
गौरतलब है कि परेश रावल अचानक ही ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर हो गए। इस खबर से टीम और को-एक्टर्स भी दंग रह गए थे। मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि अक्षय कुमार को अपने को-एक्टर के खिलाफ कानूनी रुख लेना पड़ा था। उधर, परेश रावल ने कहा था कि उनके पास ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के मजबूत कारण थे। उन्होंने पहले ही ब्याज समेत साइनिंग अमाउंट मेकर्स को लौटा दिया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
7 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines