Parag Tyagi-Shefali Jariwala: पराग त्यागी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वाइफ के निधन के बाद पराग उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। पराग से पोस्ट से साफ पता लगता है कि वो अपनी वाइफ को खोने के गम से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। ऐसे में शेफाली और पराग के फैंस को उनकी चिंता भी हो रही थी और पराग से सभी सवाल कर रहे थे कि वो कैसे हैं? अब पराग ने खुद ही लोगों के सवालों का जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं कि पराग ने क्या कहा?
पराग त्यागी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
दरअसल, पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पराग ने शेफाली के साथ बिताए पलों की तस्वीरों की एक पूरी रील शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए पराग ने इसके कैप्शन में लिखा है कि अब मैं तुम्हें अपनी बाहों में नहीं ले पाऊंगा, लेकिन मैं तुम्हें हमेशा अपने दिल और आंखों में रखता हूं। हर पल, हर मिनट और हर दिन।
क्या बोले पराग?
पराग ने आगे कहा कि ये सिर्फ एक रील नहीं है उन सभी प्यारे दोस्तों के लिए है, जो मेरे और सिंबा के लिए टेंशन में हैं। वो मुझसे पूछते रहते हैं कि हम कैसे रह रहे हैं? इसलिए शेफाली के साथ बिताए खूबसूरत पलों को आपके साथ शेयर कर रहा हूं। साथ ही इससे निकलने की कोशिश कर रहे हैं। परी हर जगह है, वो हमारे दिल में है, हमारी सांसों में है और हमारी सांसों में है।
शेफाली के साथ बिताए पलों की फोटोज
पराग ने आगे लिखा कि परी से प्यार करते रहो और उसके लिए दुआ करते रहो। ईश्वर सभी का भला करें और परी के तरफ से ढेर सारा प्यार। पराग ने इस पोस्ट में जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने परी के साथ अपनी फोटोज को शेयर किया है। साथ ही परी की फोटो पर उनकी मांग में सिंदूर भी लगा है। वहीं, अब फैंस पराग के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं और पराग का सांत्वना दे रहे हैं।
यूजर्स ने बढ़ाई हिम्मत
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि हिम्मत रखो सर। दूसरे यूजर ने लिखा कि जब आदमी प्यार में हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि सम्मान बड़े भाई। एक और यूजर ने लिखा कि सच में परी को मिस कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने कहा कि परी की बहुत याद आती है। एक ने कहा कि वो सच में बहुत प्यारी थी। इस तरह लोगों ने पराग के पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।
यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur Death: करिश्मा के एक्स पति की मौत पर मां रानी कपूर ने उठाए सवाल, कहा-घटना सामान्य नहीं
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines