बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। शेफाली का अंतिम संस्कार हो गया है। शेफाली के निधन की खबर किसी को भी भरोसा करना बेहद मुश्किल हो रहा है। हालांकि, इस सच को सभी अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच अब शेफाली के पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी वाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पराग त्यागी ने क्या कहा?
पराग त्यागी का वीडियो वायरल
दरअसल, pinkvillatelly ने अपने इंस्टाग्राम पर पराग त्यागी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पराग अपनी वाइफ के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं कि वहां पर पार्टी चल रही थी और मैं जैसे ही अंदर गया, तो वो वहां सामने ही बैठी हुई थी। उन्होंने व्हाइट कलर के शॉर्ट्स पहने थे और मेरी तो नजर ही टिक गई थी। मेरे दिल में वाइलन बजने लगा था, गिटार बजने लगे थे।
मैं वो पल बिल्कुल नहीं भूल सकता- पराग
पराग ने आगे कहा कि उन्हें देखने के बाद दिल धक-धक कर रहा था। इस पर शेफाली कहती हैं कि ये कितना फिल्मी है। वहीं, पराग आगे कहते हैं कि मुझे तो तभी कांटा लग गया था, लेकिन मैं वो पल बिल्कुल नहीं भूल सकता हूं। मेरी आंखें टिक गई थी और मैं जब भी बात कर रहा था, तो मेरी गर्दन अपने आप ही घूम रही थी। पराग ने कहा कि मुझे तो खैर देखते ही प्यार हो गया था। लव एट फर्स्ट साइट वाली बात थी।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
पराग ने कहा कि इसके बाद जब मैं उनसे मिला और मुलाकात हुई, तो पता लगा कि जितनी ये बाहर से सुंदर हैं उससे ज्यादा उनका दिल खूबसूरत है। वहीं, अब पराग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप अपने आपको संभालो। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि इन्हें प्यार में देखकर मुझे भी रोना आ गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि रेस्ट इन पीस। एक और यूजर ने कहा कि जब मर्द प्यार करता है, तो इसी तरह करता है। एक ने कहा कि सच में वो बहुत खूबसूरत इंसान थीं। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स भी इस पोस्ट पर दुख जता रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Parag Tyagi बदहवास हालत में दे रहे पत्नी को अंतिम विदाई, Shefali Jariwala के अंतिम संस्कार में लगा सेलेब्स का जमावड़ा
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines