बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का निधन पूरी इंडस्ट्री के लिए बड़ा दुख है। फैंस से लेकर शेफाली के चाहने वाले इस खबर पर बेहद मुश्किल से भरोसा कर रहे हैं। शेफाली के अंतिम संस्कार में पति पराग और मां का बेहद बुरा हाल हुआ है। दोनों फूट-फूटकर रोते नजर आए और शेफाली को खुद से दूर जाने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद इमोशनल है।
पति पराग और मां का बुरा हाल
शेफाली को आखिरी विदाई देते हुए पति पराग और उनकी मां का कलेजा फट रहा था। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शेफाली की मां और उनके पति पराग उनकी अर्थी के पास बैठे हैं। मां की नजरें आंसुओं से भरी हुई अपनी बेटी की ओर इस उम्मीद में देख रही है कि वो एक बार उठ जाए। वहीं, पति पराग भी आखिरी बार अपनी वाइफ को प्यार करते नजर आए।
किसी को भी इमोशनल कर देगा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि पराग अपनी वाइफ शेफाली के माथे को चूम रहे हैं और बार-बार उनकी ओर देख रहे हैं। शेफाली की मां और पति का ये वीडियो इतना इमोशनल है कि किसी का भी कलेजा फट जाएगा। दोनों इतने इमोशनल है कि उन्हें देखकर किसी को भी रोना आ जाए। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।
यूजर्स ने भी जताया दुख
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि बहुत ही दुखद है। दूसरे यूजर ने कहा कि ओम शांति। तीसरे यूजर ने कहा कि रेस्ट इन पीस। चौथे यूजर ने कहा कि ये बहुत ही दर्दनाक है। एक ने लिखा कि किसी का जाना इतना दर्दनाक नहीं होना चाहिए। इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स इस वीडियो पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मैं वो पल बिल्कुल नहीं भूल…’, Shefali Jariwala को लेकर पति Parag Tyagi ने कही थी ये बात?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines