Pankaj Udhas: पंकज उधास के निधन पर पूरे देश में मातम का माहौल है। मशहूर गजल गायक को अंतिम विदाई देने के लिए मुंबई की सड़कों पर भीड़ लगी है। सभी अपने फेवरेट सिंगर को आखिरी बार एक झलक देखना चाहते हैं। वहीं पंकज उधास का परिवार भी अंतिम बार उनका दीदार करना चाहता है। पंकज उधास (Pankaj Udhas) को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा परिवार उनके मुंबई स्थित घर पर पहुंच चुका है। इसी बीच पति को अलविदा कहते हुए पंकज उधास की पत्नी फरीदा भी काफी दुखी हैं।
फरीदा उधास ने दिया था बयान
पंकज उधास की आखिरी विदाई पर पूरा परिवार दुखी है। मगर अब फरीदा का एक इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने पति के बारे में खुलकर बात की थी। पंकज उधास और फरीदा की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं है। कुछ समय पहले पंकज उधास पर बोलते हुए फरीदा ने कहा था कि, वो सात जन्मों तक पंकज की ही पत्नी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि, मैं चाहती हूं कि पंकज सात जन्मों तक मेरे पति बने। बहुत कम लोग अपने जीवन में महिलाओं के योगदान को महत्व देते हैं और वो उनमें से एक हैं।
pankaj udhas
पति की कामयाबी के लिए उधार लिए पैसे
पंकज उधास ने भी अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए फरीदा की तारीफ की थी। पंकज उधास का कहना था कि, जिंदगी के मुश्किल दौर में फरीदा उनके साथ खड़ी रहीं और उन्हें पूरा सपोर्ट किया था। गजल गायक ने खुलासा करते हुए कहा कि, जब मैंने अपनी पहली एल्बम लॉन्च की थी। मेरी जेब में सिर्फ कुछ हजार रुपए ही थे। फरीदा के पास भी पैसे नहीं थे। तब हमारी शादी भी नहीं हुई थी। लेकिन अगले ही दिन उसने मेरे हाथों में कुछ पैसे रख दिए। उस सहयोग की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। उसने वो पैसे उधार लिए थे। हमने एक-दूसरे से वादा किया था कि हमारे बीच में कितनी भी बहस क्यों ना हो, लेकिन हम धर्म के लिए कभी लड़ाई नहीं करेंगे।
पंकज उधास और फरीदा की लव स्टोरी
पंकज उधास और फरीदा की प्रेम कहानी किसी फिल्म जैसी थी। दोनों ने प्यार में धर्म की दीवार लांघकर एक-दूसरे का हाथ थामा था। पंकज उधास हिन्दू थे तो फरीदा मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती थीं। मगर कॉलेज के दिनों में पंकज उधास का दिल फरीदा पर आ गया। फरीदा उस समय एयर होस्टेस थीं। दोनों ने अपने प्यार का खुलासा किया तो फरीदा के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। मगर दोनों ने कोशिश जारी रखी और आखिरकार 70 के दशक में परिवार की रजामंदी से पंकज और फरीदा ने शादी रचा ली।
पंकज उधास का अंतिम संस्कार
26 फरवरी की शाम पंकज उधास के निधन की खबर सामने आई। कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आज मुंबई के वर्ली स्थित हिन्दू क्रिमेटोरियम में सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंकज उधास की बेटी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 3 बजे से 5 बजे के बीच में सुरों के जादूगर पंकज उधास हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
29 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines