Panchayat 4: करीब एक साल के इंतजार के बाद प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन मंगलवार, 24 जून को स्ट्रीम किया गया। जितना ज्यादा इंतजार दर्शकों को इस वेब सीरीज का था, उन पर कुल मिलाकर पानी फिर गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन में वो बात नहीं नजर आई जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हर बार की तरह पंचायत सीजन 4 में कुल 8 एपिसोड्स हैं लेकिन पहले से आखिरी एपिसोड तक की कहानी सिर्फ और सिर्फ चुनाव के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखाई दी है। इसके अलावा तीन और कारण हैं, जिसकी वजह से पंचायत 4 को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है।
न दिलचस्प किस्सा और न दिलचस्प किरदार
पंचायत वेब सीरीज दर्शकों के दिलों में इसलिए अपनी जगह बना पाई थी क्योंकि इस सीरीज में कई दिलचस्प किस्से और कहानियां देखने को मिली थीं। पहले सीजन का भूतिया पेड़ और दामाद जी हों या फिर दूसरे सीजन में सचिव जी और रिंकी की शुरुआती कहानी और क्रांति देवी की मंजू देवी के साथ नोकझोंक हो। तीसरा एपिसोड भी ठीक-ठाक रहा क्योंकि कुछ नए किरदारों की एंट्री हुई लेकिन चौथे सीजन में सिर्फ और सिर्फ गंदी पॉलिटिक्स ही दिखाई गई है। न तो कहानी में कोई दिलचस्प किस्सा दिखा और न ही दिलचस्प किरदार नजर आया।
यह भी पढ़ें: Friday Release: थिएटर से OTT तक, हॉरर-सस्पेंस का तड़का लगाने आ रही 7 फिल्में-सीरीज
सचिव जी और रिंकी की अधूरी कहानी
सचिव जी और रिंकी के बीच कनेक्शन की शुरुआत पंचायत के दूसरे सीजन के साथ हुई थी। इसके बाद से दर्शकों को उम्मीद है कि दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी। फिलहाल पंचायत का चौथा सीजन आ चुका है लेकिन दोनों की लव स्टोरी अभी भी वहीं पर टिकी हुई है, जहां से शुरू हुई थी। इस सीजन में भी दोनों को साथ में बहुत कम स्क्रीन स्पेस दिया गया है।
पंचायत की मासूमियत हुई गुम
पंचायत के पहले दोनों सीजन में एक मासूमियत नजर आई थी, जिससे खासतौर पर शहरी लोग कनेक्ट कर पाए थे। गांव में कैसे एक शहरी इंसान अपने दिन गुजार रहा है। गांव का माहौल कैसा होता है, वहां की सोच कुछ किस्से कुछ अनोखी कहानी… ये सब चौथे सीजन तक आते-आते बिल्कुल खो गया है। आलम ये है कि जो इस सीरीज के फनी किरदार थे, अब वो भी बोर कर रहे हैं। ये इस सीजन की सबसे बड़ी खामी है जिसकी वजह से दर्शकों पर सीरीज का जादू चलता नजर नहीं आया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines