पाकिस्तानी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली का निधन हो गया है। हुमैरा अपने कराची वाले फ्लैट में मृत पाई गई है। अभिनेत्री हुमैरा असगर अली को उनकी मौत के लगभग तीन हफ्ते बाद मंगलवार को कराची के डिफेंस एरिया स्थित उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन थीं हुमैरा असगर अली?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर अली की बात करें तो वो एक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल थीं। हुमैरा असगर अली ने टीवी शो ‘तमाशा घर’ और पाकिस्तानी फिल्म ‘जलीबी’ में काम किया था। हुमैरा असगर अली महज 30 साल की थीं। कम उम्र में ही हुमैरा ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर ली थी और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। हर कोई हुमैरा के काम को बेहद पसंद करता था।
पड़ोसियों को हुआ शक
पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो हुमैरा असगर अली बीते कुछ सालों से अपने फ्लैट में अकेली रह रही थीं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पड़ोसियों को उनके अपार्टमेंट से स्मैल आई और इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों का शक तब और बढ़ गया जब उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अभिनेत्री को काफी टाइम से नहीं देखा था।
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
हुमैरा के पड़ोसियों ने रात को करीब 3 बजे पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एक्ट्रेस के घर आई। पुलिस ने जब दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला और इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़ दिया। अंदर जाने पर पुलिस ने देखा तो हुमैरा जमीन पर मृत पड़ी हुई थीं। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में क्या आता है? हालांकि, अगर शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो, हुमैरा की मौत को स्वाभाविक मौत माना जा रहा है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Ramayana से बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर रहीं Sai Pallavi, इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में करेंगी एंट्री, रिलीज डेट रिवील
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
40 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
1 hr agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
1 hr agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
2 hrs agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines