हिंदी सिनेमा की कई फिल्म ऐसी हैं, जिनकी रिलीज से पहले खूब बवाल मचा। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने से पहले कई बदलाव करने के आदेश दिए और बदलावों के बाद ही ये फिल्में सिनेमाघरों में आ सकीं। इस साल भी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनकी रिलीज से पहले विवाद खड़ा हो गया। हालांकि, इन फिल्मों में एक फिल्म तो हिट निकली लेकिन एक को बैन ही कर दिया गया। आइए जानते हैं जो इस साल विवागों में रहीं…
किन फिल्मों पर हुआ विवाद?
फुले
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुले’ को लेकर खूब विवाद हुआ और बदलाव के बाद ही फिल्म रिलीज हो सकी। जी हां, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने को कहा था और इसको लेकर विवाद भी बढ़ गया था। बता दें कि फिल्म पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अब फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है।
छावा
इस लिस्ट में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ भी शामिल है। जी हां, फिल्म ‘छावा’ को भी रिलीज से पहले विवाद का सामना करना पड़ा और इस पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई और ये बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।
जाट
सनी देओल-रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ को भी विवाद का सामना करना पड़ा था। जी हां, जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, तो विवादों में भी घिर गई थी। फिल्म के एक सीन को लेकर ईसाई समुदाय नाराज हो गया था। हालांकि, इसके बाद मेकर्स ने फिल्म से उस सीन को हटा दिया था।
इमरजेंसी
साल की शुरुआत में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को भी विवाद का सामना करना पड़ा था। जी हां, फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे थे। हालांकि, इसके बाद फिल्म रिलीज कर दी गई थी।
अबीर गुलाल
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी विवादों में घिरी हुई है। वैसे तो ये फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन पहलगाम में हुए हमले के बाद इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है और फिल्म को बैन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘कोई रिस्क नहीं लेगा…’, कश्मीर घाटी में रुक सकती है फिल्मों की शूटिंग, Pahalgam Attack के बाद शुरू हुई चर्चा
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines