Oscars 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में राजमौली की फिल्म ‘RRR’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने धूम मचा दी।
फिल्म आरआरआर के गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। साथ ही फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता है, जिसके बाद सभी इस पर सभी अपना रिएक्शन और बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने ऑस्कर जीतने पर ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बधाई दी है।
पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा सॉन्ग होगा जिसे आने वाले वर्षों में याद किया जाएगा। @mmkeeravaani, @boselyricist और पूरी टीम को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई।”
और पढ़िए –Oscars 2023: ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने पर राम चरण बोले- ऐसा लग रहा कि मैं सपने में जी रहा हूं
इसके साथ ही पीएम ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए लिखा, “इस सम्मान के लिए @EarthSpectrum, @guneeetm और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई। उनका काम सस्टेनेबल डेवलेपमेंट और नेचर के साथ सद्भाव में रहने के महत्व को हाईलाइट करता है. #Oscars।”
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विजेताओं को दी बधाई
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों विजेताओं को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, ‘नाटू-नाटू’ गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर था।
और पढ़िए –Oscars 2023: कौन हैं ‘नाटू-नाटू’ के प्लेबैक सिंगर्स? जब ऑस्कर के मंच पर गाया गाना तो…
अमित शाह ने किया ट्वीट
वहीं एक और ट्वीट में शाह ने ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि लघु फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए गुनीत मोंगा को ऑस्कर जीतने पर बधाई। फिल्म हाथियों को बचाने के लिए भारत के प्रयासों को सामने लाती है। यह पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग की क्षमता को रेखांकित करता है और युवा फिल्म निमार्ताओं को प्रेरित करेगा।
चिरंजीवी ने भी दी प्रतिक्रिया
इसके साथ ही ‘आरआरआर’ के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर टॉलीवुड मेगास्टार और एक्टर राम चरण के पिता चिरंजीवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लॉस एंजेलिस में ऐतिहासिक क्षण के लगभग तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चिरंजीवी ने ट्वीट किया, ऑस्कर भारत के लिए अभी भी एक सपना होता, लेकिन वन मैन एसएस राजमौली के विजन, साहस और विश्वास ने सपने को हकीकत में बदल दिया। एक अरब से ज्यादा लोगों के दिल गर्व और आभार से भरे हुए हैं। राजमौली की ब्रिलियंट टीम के हर सदस्य को बधाई।
अजय देवगन ने भी लिखा पोस्ट
इसके साथ ही अजय देवगन ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का लम्हा है। ‘आरआरआर’ में अभिनेता राम चरण के पिता की भूमिका निभाने वाले अजय ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। आरआरआर और द एलिफैंट व्हिसपर्स की टीमों को बधाई। यह एक गर्व का लम्हा है।
‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ ने रचा इतिहास
बता दें कि लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, ‘नाटू नाटू’ ने इतिहास रच दिया। ‘नाटू नाटू’ इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है। ‘आरआरआर’ में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं और दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई बताती है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines