भारतीय सिनेमा की फिल्में इस बार ऑस्कर 2026 में गदर मचाने को तैयार है. जैसे-जैसे ऑस्कर का समय करीब आ रहा है. इंडियन फिल्मों का कब्जा देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को तैयार है. दरअसल ऑस्कर में ‘कांतारा चैप्टर 1’ को शामिल किया गया है. इस फिल्म की खास बात यह की इस फिल्म की कोई ऑफिशियल एंट्री नहीं हुई थी. उसके बावजूद इस फिल्म ने ऑस्कर में अपनी जगह पक्की कर ली है.
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria की लव स्टोरी बनी गॉसिप का हॉट टॉपिक, क्या इस बार भी अधूरी रह जाएगी प्रेम कहानी?
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की थी कमाई
आपको बता दें कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ-साथ अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी: द ग्रेट’ भी ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुकी है. अब सभी की नजर 22 जनवरी 2026 पर टिकी है, जब सभी फिल्मों की ऑफिशियल नॉमिनेशन लिस्ट को जारी किया जाएगा. आपको बता दें कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी है. इस फिल्म ने भारत में करीब 740 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 851 करोड़ रुपये छाप डाले थे. इतनी ही नहीं इस फिल्म को IMDb ने 8.2 की शानदार रेटिंग से भी नवाजा है.
यह भी पढ़ें: हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में एंट्री! Haq के बाद यामी गौतम करेंगी नया धमाका
कैसे मिली ‘कांतारा चैप्टर 1’ को जगह
इस बार के ऑस्कर में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. दरअसल भारत सरकार ने फिल्म ‘होमबाउंड’ को आधिकारिक तौर चुना है, तो वहीं दूसरी ओर ‘कांतारा: चैप्टर 1 ‘महावतार नरसिंह’ और ‘तन्वी: द ग्रेट’ ने निजी आवेदन का रास्ता अपनाया है. इतना ही नहीं इन तीनों फिल्मों ने जनरल एंट्री लिस्ट में जगह भी बना ली है. अब इसका अर्थ यह की ये फिल्में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर जैसी प्रमुख श्रेणियों में भी विचार के योग्य हो चुकी है. हालांकि फाइनल नॉमिनेशन के बाद ही समझ में आएगा कि कौन फिल्म ऑस्कर अकादमी में कब्जा करेंगी
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
9 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
12 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
12 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
13 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines