कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सभी भारतीयों को पीएम मोदी के जवाब का इंतजार था। कब पीएम मोदी इस हमले का बदला लेंगे और उन मासूमों को इंसाफ मिलेगा, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी। अब भारत ने अपना बदला ले लिया है और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। आतंकवादियों को पीएम मोदी के इस करारे जवाब से सभी भारतीय खुश हैं और ऐसे में बॉलीवुड में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के चर्चे हो रहे हैं।
Kangana Ranaut
कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की तारीफ
अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगना रनौत का रिएक्शन आया है। कंगना अपनी बेबाकी से न सिर्फ मोदी जी की तारीफ कर रही हैं, बल्कि उन आतंकवादियों ने जो कहा था उस पर भी जुबानी मिसाइल छोड़ रही हैं। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना ने लिखा, ‘उन्होंने कहा था मोदी को बता देना। और मोदी ने इनको बता दिया। #Operation Sindoor।’
Kangana Ranaut
सेना को लेकर कंगना ने की दुआ
इसके बाद कंगना रनौत ने भारतीय सैनिकों का एक और वीडियो शेयर किया है और उन्हें लेकर चिंता जताई है। वीडियो के साथ हनुमान चालीसा लगाते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ‘जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करें। हमारी सेना की सेफ्टी और सक्सेस की दुआ करती हूं।#Operation Sindoor।’ इसके बाद कंगना रनौत ने मोदी जी का एक खास पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी का आतंकी हमले के बाद का रौद्र रूप नजर आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मोदी जी के वो 3 शब्द लिखे हैं, जो उन्होंने न सिर्फ कहे थे बल्कि करके भी दिखाए हैं- ‘आइडेंटिफाई, ट्रैक, पनिश।’
Kangana Ranaut
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor की हानिया आमिर ने की आलोचना, माहिरा खान ने दिया ये रिएक्शन
आतंक नहीं करेंगे बर्दाश्त
इसके अलावा कंगना रनौत ने अब एक ट्वीट भी किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के प्रति शून्य सहनशीलता (ZERO TOLERANCE TO TERROR) भारतीय सशस्त्र बलों ने एक सटीक मिशन, ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया; पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में 9 आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया गया।’ अब कंगना के बयान चर्चा में बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines