Bollywood Reaction on Operation Sindoor: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला आज भारत ने ले लिया है। भारत ने आधी रात को पाकिस्तान और पाक अधिकृत आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी। मिसाइल से किए गए इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। बताया जाता है कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए यह हमला किया है। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र को भी नेस्तनाबूत कर दिया गया है। इस हमले की गूंज से बॉलीवुड में जोश आ गया है। रितेश देशमुख से अमिताभ बच्चन तक कई स्टार्स ने भारतीय सेना की जयकार लगाई है। आइए जानते हैं कि किस एक्टर ने क्या कहा है?
रितेश देशमुख ने जताई खुशी
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारत सेना की जयकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना.. भारत माता की जय !!!! ऑपरेशन सिंदूर।’ रितेश देशमुख का यह बयान रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक की पुष्टि के ठीक बाद आया है।
यह भी पढ़ें: OTT Release: ‘द रॉयल्स’ से ‘ग्राम चिकित्यालय’ तक, हंसाने-गुदगुदाने आ रहीं ये फिल्में-सीरीज
क्या बोले अमिताभ बच्चन?
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी थी। उसका बदला आज भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करते हुए लिया है। इस पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रात दो बजे एक पोस्ट शेयर की। हालांकि उनकी ये पोस्ट भी क्रिप्टिक है, जिस पर महानायक मौन ही रहे। उनके इस रिएक्शन को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देखा जा रहा है।
मधुर भंडारकर का आया रिएक्शन
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने सुबह पांच बजे ऑपरेशन सिंदूर पर अपना रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारी प्रार्थना हमारी सेनाओं के साथ हैं। एक राष्ट्र, हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।’
हमारी सेना के साथ एकजुट
बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने एक्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘हमारी सेना के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। जय हिंद ऑपरेशन सिंदूर।’
संबंधित खबरें
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
46 mins agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
20 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines