हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नुपूर सेनन ने होने वाले पति स्टेबिन बेन संग की 'गल्लां गुडियां', बहन कृति और मां हुईं इमोशनल; वीडियोज वायरल

Nupur Sanon Sangeet Ceremony: कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की संगीत सेरेमनी के वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इसमें नुपूर अपने होने वाले पति के साथ रोमांटिक डांस करती दिखाई दे रही हैं. वहीं कृति भी बहन के संगीत में धमाल मचाती दिख रही हैं.

विज्ञापन

Nupur Sanon Sangeet Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. एक्ट्रेस नुपूर के संगीत सेरेमनी के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जहां कभी कृति सेनन भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं, तो कभी कृति अपने बहन नुपूर संग जमकर डांस कर रही हैं. वहीं एक और वायरल वीडियो ने ऑडियंस का दिल जीत लिया, इसमें नुपूर अपने होने वाले पति स्टेबिन बेन के साथ ‘गल्लां गुडियां’ गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं.

कृति सेनन और उनकी मम्मी गीता सेनन ने भी नुपूर के लिए स्पेशल डांस किया. इस दौरान कृति और उनकी मम्मी नुपूर को देखकर इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया पर ये वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं. इससे पहले एक और वीडियो सामने आया, जिसमें नुपूर अपनी बहन कृति और अपने गर्ल गैंग के साथ ‘सजना जी वारी-वारी’ पर स्टेबिन के लिए डांस कर रही हैं और स्टेबिन भी झूमते नजर आ रहे हैं. बता दें नुपूर और स्टेबिन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने वाली है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola