हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं 24/7 काम करती हूं, मेरे पास कोई नहीं है, जो...' Nora Fatehi का फिर छलका दर्द

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने हालिया इंटरव्यू में लाइफ को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने परिवार में अकेली कमाने वाली हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने बताया कि वो 24/7 काम करती हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?

विज्ञापन
Nora Fatehi, image credit- Google

Nora Fatehi: मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अक्सर अपने डांस मूव्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस अपने लुक्स से भी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं, लेकिन वो कहते हैं ना कि हर इंसान की अपनी लाइफ होती है और वो अपनी लाइफ में कैसे जी रहा है ये वो खुद ही जानता है। जी हां, हालिया इंटरव्यू में लाइफ को लेकर एक बार फिर से नोरा ने बात की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर नोरा ने क्या कहा?

मैं 24/7 काम कर रही हूं- नोरा

हाल ही में नोरा ने कनेक्ट एफएम कनाडा को दिए एक इंटरव्यू में लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपनी लाइफ में खूब मेहनत करती हूं। मैं 24/7 काम कर रही हूं। नोरा ने कहा कि उन्हें एक दिन में तीन शूट करना पसंद है। मैं चौबीसों घंटे काम करना चाहती हूं, हालांकि मेरे पास इसके अपने कारण हैं। नोरा ने कहा कि वो अपने परिवार की कमाने वाली हैं और अपने परिवार का खुद ही ध्यान भी रखती हैं।

मेरे पास कोई नहीं जो मेरा किराया भर सके- नोरा

नोरा ने कहा कि मैं अपनी फैमिली में एकमात्र इंसान हूं, जो कमाई करता है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई ऐसा इंसान नहीं है, जो उनके रेंट को भर सके। मैं अपनी हर एक चीज को खुद ही करती हूं। मैं अपनी मां भी ख्याल रखती हूं और अपने भाई-बहनों का भी। नोरा ने कहा कि वो अपने दोस्तों का भी ख्याल रखती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पैसे कमाना है और ये बहुत जरूरी भी है। बता दें कि इस पोस्ट को bollywoodbubble ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

विज्ञापन

Nora Fatehi

यूजर्स ने बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप अपने दम पर सब कर सकती हैं। दूसरे ने लिखा कि आप बहुत मेहनती हैं और ये साफ दिखता है। एक और ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इन सबके लिए आपको किसी और का सहारा चाहिए। कुल मिलाकर यूजर्स एक्ट्रेस का हौसला अफजाई करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अल्लाह चाहता था मैं उमराह करूं… Hina Khan ने मक्का से शेयर की लेटेस्ट पोस्ट, कैप्शन में दिखा एक्ट्रेस का इमोशन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola