Nivin Pauly Reaction On Sexual Assault Accusation: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री चर्चा में बनी हुई है। इंडस्ट्री की कई हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगाए जा चुके हैं। बीते दिनों मशहूर मलयालम एक्टर निविन पॉली पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा। एक महिला ने एक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्टर ने रोल का झांसा देते हुए साल 2023 में उसे दुबई बुलाया था। महिला का आरोप है कि एक्टर ने होटल के कमरे में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया था। इन्हीं आरोपों के आधार पर निविन पॉली के खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है, जिस पर अब एक्टर ने जवाब देते हुए इन आरोपों को झूठ करार दिया है।
एक्टर ने आरोपों पर दी प्रतिक्रिया
एक्टर निविन पॉली ने अपने ऊपर लगे सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए लिखा कि ‘मुझे एक झूठी खबर मिली है कि मेरे ऊपर एक महिला के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया गया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि ये इल्जाम पूरी तरह से झूठ और गलत है। मैं अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों को निराधार साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए दृढ़ हूं। मैं जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हूं।’
यह भी पढ़ें: Emergency रिलीज कराने को अड़ीं Kangana Ranaut, टीम ने उठाया बड़ा कदम
कानूनी रास्ता अपनाने के लिए कहा
निविन पॉली ने अपनी पोस्ट में अपने फैंस और चाहने वालों को धन्यवाद देते हुए आगे लिखा कि ‘मैं अपने फैंस को मेरे प्रति चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। बाकी सब कानूनी तौर पर निपटा जाएगा।’
बता दें कि एक्टर ने मीडिया और लोगों को इस बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित भी किया। उनकी बातों से साफ है कि अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार साबित करने के लिए वो कानूनी रास्ता अपनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
महिला ने लगाया था ये आरोप
गौरतलब है कि निविन पॉली पर एक महिला ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे रोल का झांसा देते हुए यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। महिला ने एक्टर के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। निविन पॉली और अन्य 5 के खिलाफ मामला दर्ज करने वाली शिकायतकर्ता के मुताबिक, ये मामला पिछले साल 2023 का बताया जाता है। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का नाम श्रेया बताया जाता है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines