Nitesh Pandey Passes Away: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैं। जाने-माने टीवी अभिनेता नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है।
टेलीविजन के मशहूर सीरियल अनुपमां में नितेश धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे। खबर आ रही है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण नितेश का निधन हुआ है।
कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ नितेश का निधन
हाल ही में खबर आई है कि एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। दो दिन पहले ही खबर आई थी कि एक्टर आदित्य सिंह राजपूत संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए थे।
वहीं, अब वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर के कुछ घंटे बाद ही टीवी स्टार के निधन की खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर नितेश पांडे के निधन से हर कोई हैरान है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितेश पांडे का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।
टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर
टीवी और फिल्मों की दुनिया के फेमस और जिंदादिल एक्टर नितेश पांडे के निधन से हर कोई दुखी है। साथ ही पूरी टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर हैं। वहीं, एक्टर नितेश ने ‘बधाई दो’, ‘रंगून’, ‘दबंग 2’, ‘खोसला का घोसला’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
साल 1990 में नितेश पांडे ने थिएटर करना शुरू किया
इसके साथ ही उन्होंने अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, कुछ तो लोग कहेंगे, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार, अनुपमा जैसे टीवी शोज में भी काम किया है। एक्टर हमेशा ही अपनी जिंदादिल के जाने जाते रहे हैं। इसके साथ ही नितेश को ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख खान के साथ सपोर्टिंग रोल के लिए भी याद किया जाता है। बता दें कि साल 1990 में नितेश पांडे ने थिएटर करना शुरू किया।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines