हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'चुप रहो!', Nimrat Kaur को पैप्स की इस हरकत पर आया गुस्सा, Aishwarya Rai के फैंस ने जमकर किए कमेंट

Nimrat Kaur Silenced Paps Outside Gurudwara at Guru Purab: गुरु पर्व के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर गुरुद्वारे पहुंची थीं, जहां उन्होंने वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे के बाहर निमरत कौर पैप्स की एक हरकत पर काफी गुस्सा हो गईं।

विज्ञापन
निमरत कौर

Nimrat Kaur Silenced Paps Outside Gurudwara at Guru Purab: आज 15 नवंबर को देशभर में गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है और इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने भी मुंबई के गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका। हर साल की तरह इस बार भी निमरत कौर ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारा में कड़ा प्रसाद चढ़ाया और बाहर आकर पैप्स को भी बांटा। एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ लिंकअप रूमर्स को लेकर इन दिनों निमरत कौर पहले से ही काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। गुरुद्वारे पहुंचीं निमरत को पैप्स की एक हरकत पर काफी गुस्सा आ गया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन्हें चुप रहने के लिए कह दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

निमरत कौर ने चुप रहने के लिए कहा

गुरुद्वारा के बाहर निमरत कौर जब स्पॉट हुईं तो पैप्स ने उन्हें पोज देने के लिए कहा जिसपर एक्ट्रेस ने कहा कि वो प्रसाद लेकर फिर से बाहर आ रही हैं। वहीं इसके बाद निमरत गुरुद्वारे की तरफ लगातार आगे बढ़ती रहती हैं। इतने में पैप्स निमरत-निमरत चिल्लाते रहते हैं और ये देख निमरत को सही नहीं लगता। वो तुरंत पैप्स को उंगली दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहती हैं। इसके बाद निमरत कहती हैं कि पहले मैं माथा टेक कर आती हूं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को ‘विरल भयानी’ के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

निमरत के वीडियो पर तेजी से आए कमेंट्स

निमरत कौर के इस वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही ये तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने इस पर कमेंट करते हुए उल्टा निमरत को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया निमरत का ये वीडियो कुछ लोगों को उतना पसंद नहीं आया। हाल के दिनों में अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर जो अफवाहें तेजी से उड़ रही हैं, उनके कारण भी निमरत को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

कुछ लोग ये भी कहते नजर आए कि जब तक निमरत की फिल्में और प्रोजेक्ट्स नहीं थे, तब तक उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन अब जब से वो अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं, तब से सबकी नजरें उन पर हैं।

निमरत कौर का फिल्मी सफर 

फिल्म ‘दसवीं’ में अभिषेक बच्चन के साथ निमरत की भूमिका को दर्शकों ने बहुत सराहा था। इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ में भी शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। निमरत कौर के करियर में एक और बड़ा माइलस्टोन तब आया था जब उन्होंने अमेरिकी टीवी सीरीज ‘होमलैंड और वेवार्ड पाइंस’ में काम किया था, जिससे वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचानी जाने लगीं। इसके अलावा ‘एयरलिफ्ट’ जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘ये है खेसारी के डाउनफॉल का कारण’, जिम में Khesari Lal Yadav के अश्लील वीडियो पर लोगों का खौला खून

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola