सोनी लिव का कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ लगातार फैंस का ध्यान खींच रहा है। शो में गौरव खन्ना और निक्की तंबोली के बीच की तू तू-मैं मैं पहले भी कई बार देखने को मिली है। हालिया एपिसोड में फिर से दोनों के बीच ‘क्लेश’ मच गया। यही नहीं गुस्से में आकर निक्की ने सेट तक छोड़ दिया। उनका कहना था कि जब तक गौरव उन्हें सॉरी नहीं बोल देंगे वह सेट पर वापस नहीं आएंगी। वहीं गौरव खन्ना ने कहा कि वह निक्की से न तो सॉरी बोलेंगे और न उन्हें फुटेज देंगे। आइए जानते हैं कि दोनों के झगड़े की वजह क्या थी?
गौरव को मिला सबसे ज्यादा टाइम
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के लेटेस्ट एपिसोड में दिल्ली कुकिंग चैलेंज गौरव खन्ना ने जीता जिसके बाद उन्हें कुकिंग के लिए सबसे ज्यादा 120 मिनट मिले। वहीं निक्की तंबोली को 90 मिनट और अन्य को उससे भी कम वक्त मिला। जब गौरव खन्ना ने सबसे पहले अपनी कुकिंग शुरू की तो राजीव अदातिया और अन्य सेलिब्रिटी उनका मजाक बनाने लगे। दरअसल, गौरव को आलू-पूरी डिश मिली थी और उसे बनाने के लिए उनके पास 2 घंटे थे। जब राजीव ने गौरव का ध्यान भटकाने और प्लेटिंग को लेकर उनका मजाक बनाने की कोशिश की तो गौरव भी उन्हें वहां से भगाने के लिए गाजर छीलते हुए उसके छिलके उन पर फेंकने की कोशिश करते हैं जो निक्की पर भी गिर जाते हैं।
यह भी पढ़ें: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आया 500 लोगों के खाना बनाने का चैलेंज, कंटेस्टेंट्स का हाल हुआ बेहाल
निक्की तंबोली ने छोड़ा सेट
निक्की गौरव की इस हरकत को उनका अपमान बताते हुए कहती हैं कि ‘अगर ऐसे ही अपमान करना है तो मैं सेट छोड़कर जा रही हूं। जो करना है करो। जब तक गौरव सॉरी नहीं बोल देता मैं नहीं आऊंगी।’ ये कहते हुए निक्की सेट से चली जाती हैं। राजीव अदातिया और अन्य सेलिब्रिटी कुक्स कहते हैं कि गौरव सिर्फ मजाक में कर रहा था ये सब। निक्की को ऐसे नहीं जाना चाहिए था।
निक्की तंबोली को मिला स्पून टैप
हालांकि कुछ देर बाद निक्की तंबोली सेट पर लौट आती हैं और कहती हैं कि उन्हें गौरव खन्ना की तरह बर्ताव नहीं करना है। न उनसे बदला लेना है। वह सिर्फ अपनी कुकिंग पर फोकस करना चाहती हैं। इसके बाद निक्की सबसे अच्छी डिश बनाती हैं, जिसे चखने के बाद शेफ रणवीर बरार उन्हें स्पून टैप देते हैं। इस चैलेंज को जीतने के बाद वह पूरे हफ्ते के लिए सेफ हो गई हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
10 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
13 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
14 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
15 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines