Dalljiet Kaur-Nikhil patel: इन दिनों टीवी की फेमस बहू दलजीत कौर अपने पति निखिल पटेल से अलगाव की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों की बीच में कुछ ठीक नहीं हैं। दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम से निखिल की फोटोज को भी हटा दिया और सरनेम भी रिमूव कर लिया है। बीते कुछ टाइम पहले दलजीत को एयरपोर्ट पर देखा गया था। वहीं, पत्नी से अलग होने की खबरों के बीच निखिल अपनी लाइफ को मजे से जी रहे हैं और विदेश घूम रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नई बेगम Shura की जगह किसके साथ बिजी हैं Arbaaz Khan? हसीना के कान में करते दिखे खुसर-फुसर
Dalljiet Kaur Griha Pravesh
जापान घूम रहे निखिल पटेल
दलजीत कौर से अलगाव की खबरों के बीच निखिल पटेल टोक्यो, जापान घूम रहे हैं। निखिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें उनके पैर नजर आ रहे हैं और कलरफुल बैकग्राउंड दिख रहा है। साथ ही निखिल ने इस पोस्ट में लोकेशन टोक्यो, जापान टैग किया है। जहां दलजीत पति से अलगाव की खबरों पर कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं, उनके पति विदेश की सैर पर है और जापान की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं।
Nikhil patel
लैविस लाइफ जी रहे निखिल
पत्नि से अलग होने की चर्चा के बीच निखिल अपनी लाइफ को लैविस ढंग से जी रहे हैं। बता दें कि दलजीत कौर और निखिल पटेल को लेकर चर्चा हो रही है कि क्या पहली सालगिरह से पहले ही दलजीत और निखिल अलग हो जाएंगे? आखिर दलजीत ने क्यों पति की सारी फोटोज इंस्टाग्राम से हटा दी? दोनों की शादी टूटने की क्या वजह है? ऐसे तमाम तरह के सवाल अब लोगों के मन है।
Dalljiet Kaur-Nikhil Patel Bedroom Photos
क्या अलग हो जाएंगे दलजीत और निखिल?
हालांकि अब इन सवालों का जवाब तो वक्त के साथ ही मिलेगा, लेकिन अब जहां दलजीत इंडिया में है वहीं, निखिल जापान घूम रहे हैं। इसको लेकर यूजर्स कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। हालांकि कपल के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक रहे। बता दें कि इससे पहले भी दलजीत की पहली शादी टूट गई थी। अब सवाल ये है कि क्या दलजीत को शादी का सुख मिल पाएगा या नहीं?
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines