Nick Jonas, Bigg Boss 17 Finale, Mannara Chopra: टीवी का मशहूर शो ‘बिग बॉस 17’ अपने फिनाले के बहुत पास है। ऐसे में सभी को शो के ग्रैंड फिनाले और विनर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब मनारा को सपोर्ट करने के लिए जीजू निक भी इंडिया आ गए हैं। जी हां, बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक को एयरपोर्ट पर देखा गया।
पैपराजी को दिए जमकर पोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जोनस ब्रदर्स एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो पैपराजी को भी जमकर पोज देते नजर आए। हालांकि इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आई। वहीं, अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं कि निक अपनी साली मनारा को बिग बॉस के फिनाले में सपोर्ट करने के लिए इंडिया आए हैं।
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्या ये लोग बिग बॉस के फिनाले में आए हैं मनारा को सपोर्ट करने के लिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि निक बेहद क्यूट हैं और वो डाउन टू अर्थ हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या आप बिग बॉस के फिनाले में शामिल होंगे। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
Nick jonas आए इंडिया। फोटो आभार- इंस्टाग्राम
शो को जल्द मिलेगा विनर
बता दें कि निक तब भारत आए हैं, जब बिग बॉस के फिनाले में कुछ ही समय रह गया है। हालांकि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा को उनके साथ नहीं देखा गया। बताते चलें कि शो का फिनाले 28 जनवरी को होगा और अब बस कुछ ही घंटों में शो को उसका 17वें सीजन का विनर भी मिल जाएगा। देखने वाली बात होगी कि इस बार कौन होगा ‘बिग बॉस 17’ का विनर?
कॉन्सर्ट के लिए भाईयों संग भारत आए निक
बता दें कि निक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहते हैं कि वो लोलापालूजा कॉन्सर्ट के लिए इंडिया आए हैं। जी हां, निक अपने भाईयों के साथ इस कॉन्सर्ट में शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines