Netflix Upcoming Movies- Webseries This Week: नेटफ्लिक्स इस सप्ताह जहां रोमांस के दीवानों को ‘लव इज ब्लाइंड’ के नए सीजन का तोहफा देगा, वहीं देशभक्तों को Saare Jahan Se Accha पसंद आएगी। यूथ वर्ग के लिए Young Millionaires बेहतर होगी। महिलाएं Night Always Comes जरूर पसंद करेंगी। सच्ची घटनाओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी रिलीज होगी। कुलमिलाकर इस बार नेटफ्लिक्स अपनी ऑडियंस को बिलकुल डिसअपोइंट नहीं करने वाला है। आइए आपको देते है इस हफ्ते रिलीज होने वाले फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।
नेटफ्लिक्स की अपकमिंग मूवीज, वेब सीरीज
Love is Blind
डेटिंग रियलिटी शो ‘लव इज ब्लाइंड’ का दूसरा सीजन 13 अगस्त को आएगा। इस सीजन में इंग्लैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड के 30 सिंगल लोगों का ग्रुप मौजूद होगा। नए चेहरों के साथ नए डेटिंग एक्सपेरिमेंट देखने को मिलेंगे।
Saare Jahan Se Accha- The Silent Guardian
असली घटनाओं पर आधारित वेबसीरीज सारे जहां से अच्छा – द साइलेंट गार्जियन्स को देखने के लिए फैंस एक्ससिटेड हैं। 13 अगस्त को रिलीज होने वाले इस में कुछ जासूसों को सीमा के उस पार मौजूद दुश्मन से मोर्चा लेना है। प्रतीक गांधी, कुणाल ठाकुर जैसे स्टार्स इसमें देखने को मिलेंगे।
Young Millionaires
13 अगस्त को आने वाली ‘यंग मिलियनर्स’ 4 टीनेजर्स की कहानी है जिन्हे मनचाही दौलत मिल जाती है। अब कहानी में देखना ये है की वो चारो इन पैसों को कैसे खर्च करते हैं। क्या ये पैसा उनकी लाइफ को आसान बना देगा या मुश्किलें बढ़ा कर श्राप साबित होगा?
In The Mud
‘इन द मड’ 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी कहानी 5 महिला कैदियों की जिन्हें एक अजीब सी जेल में बंद किया गया है, जहां के नियम कायदे भी अलग हैं। अब देखना ये होगा कि उनके बीच बांड कैसे और कितना खास बनता है। इस थ्रिलर स्टोरी के लिए आप कितने एक्साइटेड हैं ?
ये भी पढ़ें- Netflix पर नंबर 1 बनी 2 घंटे 14 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म, प्यार और हंसी का परफेक्ट तड़का
Quantum Leap
‘क्वांटम लीप’ टाइम ट्रेवल और क्वांटम फिजिक्स पर बनी सीरीज 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसके पहले सीजन को भी दर्शक ने खूब पसंद किया था। रेमंड ली, स्कॉट बकुला जैसे एक्टर्स इस सीरीज में देखने को मिलेंगे।
The Echoes of Survivors
‘द ईकोज ऑफ सर्वाइवर्स’ सच्ची घटनाओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज 15 अगस्त को रिलीज होगी। यह कोरिया में हुई कुछ सबसे भयावह घटनाओं में बचकर निकले लोगों की कहानी है जिन्होंने नई जिंदगी पाई।
Fit for TV
‘फिट फॉर टीवी’ एक डॉक्यूमेंट्री जो 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसमें एक रियलिटी शो को बनाने में कौन सी परेशानियां आती हैं और रियलिटी शो के बारे में उन बातों को बताया गया है जो आपको नहीं पता होंगे।
Night Always Comes
‘नाइट ऑलवेज कम्स’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। ये बेस्ट सेलिंग नॉवल पर बनी एक फिल्म जिसकी कहानी एक औरत की है जो अपना घर बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है।
Fast & Furious
16 अगस्त को फास्ट एंड फ्यूरियस के कई पार्ट एक साथ रिलीज होने जा रहे हैं। ये एक्शन से भरी धमाकेदार ड्रामा सीरीज है जिसमें विन डीजल, जॉर्डना ब्रूस्टर, लुडाक्रिस जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें-Netflix पर भारत में छाए ये 5 शोज, एक तो रिलीज होते ही बना ऑडियंस की पहली पसंद!
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines