IC 814 The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स पर जब से अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘IC 814 The Kandahar Hijack’ रिलीज हुई है उस हाईजैक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक तरफ कंट्रोवर्सी चल रही है, तो दूसरी तरफ अब उस आतंकी हमले से बचकर निकले वो यात्री सामने आ रहे हैं, जिन्होंने ये खौफनाक मंजर अपनी आंखों के सामने देखा है। अब एक ऐसी ही यात्री का India Today को दिया इंटरव्यू वायरल हो रहा है जो इस हाईजैक के दौरान विमान में मौजूद थीं। इस महिला का नाम पूजा कटारिया है और वो साल 1999 में हुए इस हादसे के दौरान अपने पति के साथ ट्रेवल कर रही थीं।
धर्म परिवर्तन को लेकर ‘डॉक्टर’ ने दी स्पीच
अब पूजा ने रिवील किया है कि सीरीज में जो भी दिखाया गया है वो सब एकदम सच है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन पांचों आतंकियों के नाम ‘भोला’, ‘शंकर’, ‘बर्गर’, ‘डॉक्टर’ और ‘चीफ’ थे। पूजा ने कन्फर्म किया है कि ये सभी एक-दूसरे को इन्हीं कोड नेम से बुलाया करते थे। साथ ही उन्होंने बताया है कि डॉक्टर काफी पढ़ा-लिखा और फ्रेंडली था। वो अक्सर स्पीच देकर सभी को इस्लाम कबूलने की सलाह देता था। वो समझाता था कि इस्लाम-हिन्दू धर्म से बहुत अच्छा है और लोग उसकी बातों से कन्वेंस भी हो जाते थे। इसके अलावा पूजा कटारिया ने रिवील किया कि जब उनका विमान हाईजैक हुआ तो वो अपने पति के साथ हनीमून मनाकर वापस लौट रही थीं।
आतंकी ने दिया बर्थडे गिफ्ट
यानी पूजा और उनके पति उस हाईजैक हुए विमान में मौजूद थे। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि इस दौरान उनका जन्मदिन आया तो आतंकियों ने उनका बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। पूजा उनसे कहती रही कि उन्हें जाने दें, लेकिन डॉक्टर नाम के आतंकी ने उन्हें जन्मदिन का खास तोहफा दिया था, जो आज तक उन्होंने संभालकर रखा है। डॉक्टर ने पूजा को एक शॉल गिफ्ट में दिया था और इसपर उसने एक खास मैसेज भी लिखा था। शॉल पर डॉक्टर नाम के आतंकी ने लिखा, ‘टू माइ डियर सिस्टर पूजा एंड हर हैंडसम हसबैंड।’ इसके अलावा डॉक्टर ने इस पर अपना नाम और तारीख भी लिखी थी।
यह भी पढ़ें: Chiyaan Vikram के पैर काटना चाहते थे डॉक्टर, मरने तक की आ गई थी नौबत; 23 सर्जरी के बाद बची जान
आज तक संभालकर साथ रखी हैं चीजें
अभी तक उन्होंने न सिर्फ ये गिफ्ट बल्कि अपनी फ्लाइट की टिकट, टूथपेस्ट और पाकिस्तानी पेप्सी के कैन समेत कई तमाम यादें संभालकर रखी हैं। पूजा ने बताया कि उनके पति ये सीरीज नहीं देख पाए क्योंकि उन्हें वो सब ट्रॉमा याद आ जाता है, लेकिन उन्होंने इस सीरीज को देखा है। उन्होंने ये भी कहा कि ये आतंकी लोगों के साथ फ्रेंडली रहते थे क्योंकि लोगों को पैनिक अटैक आ रहे थे। एक शख्स को तो हार्ट अटैक भी आ गया था।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
25 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines