हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Netflix की इस वेब सीरीज में कूट-कूट कर भरा ड्रामा-सस्पेंस, ये 5 कारण Dabba Cartel देखने पर करेंगे मजबूर

Netflix Series Dabba Cartel: नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज डब्बा कार्टेल में बेहतरीन स्टोरी, शानदार एक्टिंग और ड्रामा-थ्रिलर का भरपूर मिश्रण देखने को मिल रहा है। आखिर कैसी है सीरीज की कहानी और ऐसे कौन से कारण हैं जो इसे एक मस्ट वॉच सीरीज बनाते हैं, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Netflix Series Dabba Cartel

Netflix Series Dabba Cartel: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में वेब सीरीज रिलीज हुई है जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी नजर आ रही हैं। वेब सीरीज में शबाना एक ऐसी महिला शीला का किरदार निभा रही हैं जो सालों पहले ड्रग बेचने का धंधा छोड़ चुकी है लेकिन हालात उसे एक बार फिर इस काले धंधे में वापस ले आते हैं। इस सीरीज में क्या कुछ ऐसा खास है जिसके बाद आप भी इसे मिस नहीं करना चाहेंगे, चलिए आपको बताते हैं।

कलाकारों की शानदार एक्टिंग 

मुंबई में सेट की गई ये सीरीज पांच महिलाओं की कहानी है, जो छुपकर एक हाई-स्टेक कार्टेल का संचालन करती हैं। इस सीरीज में महत्वाकांक्षा, प्यार, दोस्ती और विश्वासघात जैसे विषयों को बखूबी दर्शाया गया है। शबाना आजमी, शालिनी पांडे, ज्योतिका, अंजली आनंद और सई ताम्हणकर जैसी मंझी हुई एक्ट्रेसेस ने इस सीरीज में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। सीरीज में इन अभिनेत्रियों का बेहतरीन अभिनय इसे मस्ट वॉच सीरीज बनाता है।

सीरीज की शानदार कहानी 

इस 7 एपिसोड की सीरीज के ज्यादातर एपिसोड लगभग 50 मिनट लंबे हैं। शुरुआत में आपको ऐसा लगेगा कि ये महिलाएं इस बिजनेस से बाहर निकल जाएंगी, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ये और भी गहरी और रोमांचक होती जाती है। इस कहानी में ड्रामा-थ्रिल और मिस्ट्री भी देखने को मिलती है जो इसे और भी शानदार बना रहे हैं।

विज्ञापन

फरहान-शिबानी ने साथ किया काम

डब्बा कार्टेल को शबाना आजमी के सौतेले बेटे फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है जबकि उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर इसकी क्रिएटर हैं। इस तरह से ये उनकी साथ में पहली सीरीज है और पहला प्रोजेक्ट भी दिसे दोनों ने मिलकर बनाया है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola