Vadh Trailer Out: संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) स्टारर ‘वध’ का ट्रेलर आ गया है। इस सस्पेंस, थ्रिल और मर्डर मिस्ट्री फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत तो चूहे पकड़ने से होती है। लेकिन धीरे-धीरे परतें हटती जाती हैं और असल में किसी इंसान के मर्डर की कहानी निकलकर बाहर आती है।
ट्रेलर की शुरुआत संजय मिश्रा से होती है, जिसमें पहले फ्रेम में वो चूहे को पकड़ने के लिए जाल बिछाते हैं, वहीं दूसरे ही फ्रेम में वो पुलिस स्टेशन में बैठकर अपना गुनाह कुबूल कर रहे होते हैं। इतना ही नहीं वो अपने कंफेशन में ये भी बताते हैं कि उन्होंने हत्या कब और कैसे की। इसके बाद उन्होंने ये भी बताया कि लाश को उन्होंने कैसे ठिकाने लगाया।
ट्रेलर के अंत में वो कहते हैं, कि उन्होंने किसी की हत्या नहीं की है, बल्कि ‘वध’ किया है। 2 मिनट 41 सेकेंड के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि संजय और नीना कर्ज गरीबी में डूबे हुए हैं। एक तरफ जहां ये दोनों अपनी आजीविका के लिए संघर्ष करते हैं। वहीं संजय से एक गंभीर अपराध हो जाता है और नीना गुप्ता चेतावनी देती है कि वो अंततः पकड़े जाएंगे।
यहां देखें ट्रेलर
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इससे पहले फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया, जिसका टैगलाइन था, ‘सर्वाइवल इज सजा’। नीना गुप्ता को ऐसी फिल्म में देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि अब तक उन्हें बधाई हो, उंचाई, अलविदा और नेटफ्लिक्स की कुछ वेब सीरीज में कॉमेडी किरदार निभाते हुए देखा गया है। दूसरी ओर, संजय मिश्रा ने इस साल की शुरुआत में हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 2, बच्चन पांडे और होली काउ में अभिनय किया।
वध जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रस्तुत की गई है और जे स्टूडियो और नेक्स्ट लेवल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
15 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
18 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
18 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
21 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
21 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines