Natu Natu Song Performed In Oscar 2023: साउथ के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) ने हर जगह धूम मचा रखी है।
इस फिल्म को देखकर हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। साथ ही फिल्म के गाने भी लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव देंगे लाइव परफॉर्मेंस
फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) का बेहद पॉपुलर सॉन्ग ‘नाटू-नाटू’ यूट्यूब पर भी 122 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा चुका है। इसके साथ ही इस सॉन्ग की रील भी इंस्टाग्राम पर बेहद तेजी से शेयर की जा रही है। इसके साथ ही अब 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को आयोजित होने वाले 95 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar 2023) नाइट में फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ पर सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
‘नाटू-नाटू’ पर थिरकेगा पूरा अमेरिका
फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ पर अब पूरा अमेरिका थिरकेगा। इसके साथ ही अभी जूनियर एनटीआर और राम चरण के मंच पर शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं हैं। साथ ही सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव ‘नाटू-नाटू’ की लाइव परफॉर्मेंस के लिए लॉस एजेलिस के डॉल्बी थिएटर जाने वाले हैं।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की ट्रॉफी पा चुका है ‘नाटू-नाटू’
बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की ट्रॉफी मिल चुकी है। इसके साथ ही ऑस्कर में भी ये ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में शॉर्टलिस्ट है।
https://www.youtube.com/watch?v=OsU0CGZoV8E&t=111s
राम चरण और एन.टी. रामा राव जूनियर ने ‘नाटू-नाटू’ पर किया बेहद जबरदस्त डांस
एमएम कीरावनी ने ‘नाटू-नाटू’ का म्यूजिक दिया है, प्रेम रक्षित ने डांस को कोरियोग्राफ किया और सिंगर राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव ने इस गाने को गाया है। इसके साथ ही बता दें कि फिल्म में एक्टर राम चरण और एन.टी. रामा राव जूनियर ने इस गाने पर बेहद जबरदस्त डांस किया है।
यह भी पढ़ें – Tunisha Sharma Suicide मामले में 2 मार्च को होगी सुनवाई, सामने आ सकती है ये बड़ी बात!
‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन में हुई
बतातें चलें कि ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी और उस समय वहां रूस से जंग छिड़ी हुई थी। फिल्म आरआरआर की टीम कुछ सींस शूट करने के दौरान यूक्रेन में फंस गई थी, जिसके बाद ‘नाटू-नाटू’ की शूटिंग यूक्रेन के प्रेजिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की के महल में की गई थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines