National Film Awards history starts 1954 state awards: भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी। भारतीय सिनेमा और उसके नायकों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से इसकी शुरुआत की गई थी। 10 मई 1954 को हुए पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में दो फिल्मों को अवार्ड मिला।
मराठी कैटागिरी में श्यामची आई और हिंदी कैटागिरी में मिर्जा गालिब को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नेशनल अवार्ड मिला। पहले इन अवार्ड को स्टेट अवार्ड के नाम से जाना जाता है।
वक्त के साथ बढ़ाई गईं कैटागिरी
नेशनल फिल्म अवार्ड की कैटागिरी बेहद कम थीं। वक्त के साथ इन पुरस्कारों का नाम भी स्टेट अवार्ड से बदलकर नेशनल नेशनल फिल्म अवार्ड रखा गया और समय के साथ अवार्ड की कैटागिरीज भी बढ़ती गईं। अब इसमें फीचर फिल्म, गैर-फीचर फिल्म (शॉर्ट मूवीज, डाक्यूमेंट्री, अभिनय, निर्देशन, संगीत, सिनेमैटोग्राफी, और तकनीकी श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए जाते हैं। 1960 के दशक में रीजनल सिनेमा को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम आदि फिल्मों के लिए विशेष पुरस्कार शुरू किए गए।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार कैसे अलग?
1969 में शुरू हुआ दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का बेहद सम्मानीय और गौरवशाली अवार्ड है, जो नेशनल फिल्म अवार्ड से अलग है। भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के के सम्मान में यह पुरस्कार लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए दिया जाता है। अभिनेत्री देविका रानी को 1969 में पहला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला।
नेशनल फिल्म अवार्ड का बढ़ता दायरा
1973 में नेशनल फिल्म अवार्ड का और दायरा बढ़ता गया। गैर-फीचर फिल्मों के लिए भी अवार्ड शुरू किए गए। 1980 के दशक में सिनेमा राइटिंग पर पुरस्कार शुरू किए गए। विजुअल इफेक्ट्स और साउंड डिजाइन जैसे कैटागिरी 2000 के दशक में जोड़ी गईं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा किया जाता है।
कैसे होता है चुनाव, राष्ट्रपति करते हैं पुरस्कृत
नेशनल फिल्म अवार्ड चयन प्रक्रिया के लिए हर साल विशेषज्ञों की एक स्वतंत्र जूरी नियुक्त की जाती है, जो फिल्मों का मूल्यांकन करती है। जूरी में फिल्म निर्माता, आलोचक, और सिनेमा से जुड़े अन्य विशेषज्ञ शामिल होते हैं। दिल्ली में होने वाले पुरस्कार समारोह में भारत के राष्ट्रपति विजेताओं को पुरस्कृत करते हैं। यह पुरस्कार विजेताओं के लिए यह पुरस्कार उनके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है।
Dhadak 2 और Saiyaara में क्या हैं 5 अंतर? दोनों फिल्मों में कॉमन है एक चीज
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
17 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
18 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
18 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
20 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
21 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines