Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding: बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है और एक के बाद एक कपल शादी के बंधन में बंध रहा है।
हाल ही में 7 फरवरी को बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की है। उससे पहले अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शादी कर एक-दूसरे के हो गए।
एक-दूजे के हुए हार्दिक-नताशा
अब उदयपुर में 15 फरवरी को क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक से डेस्टिनेशन वेडिंग की हैं, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को हार्दिक पंड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर रिया हैं, साथ ही फोटोज में कपल का रॉयल लुक देखा जा सकता है।
और पढ़िए – Sidharth-Kiara Car Collection: इन लग्जरी कारों के दिवाने हैं सिड-कियारा, देखें कपल का कार कलेक्शन
इस दौरान हार्दिक ने क्रीम कलर की शेरवानी और नताशा ने रेड और गोल्डन जोड़ा पहना था, जिसमें यह कपल बहुत ही खूबसूरत लग रहा था।
natasa stankovic
विधि-विधान से निभाईं सारी रस्में
बता दें कि कपल ने 14 फरवरी को क्रिश्चियन धर्म के अनुसार कसमें लेकर शादी की है। उसके बाद हार्दिक और नताशा ने 15 फरवरी को रात करीब 7:45 बजे हिंदू पंरपरा के अनुसार अंग्नि के समक्ष विधि-विधान से सारी रस्में निभाईं और शादी की हैं। साथ ही बारात में खुद हार्दिक पंड्या और उनके भाई क्रुनाल पंड्या ने जमकर डांस किया और डीजे साउंड पर दोनों भाई जमकर नांचे।
और पढ़िए – Swara Bhasker ने बॉयफ्रेंड फहाद अहमद के साथ की कोर्ट मैरिज, देखें वीडियो
hardik and natasha
मुंबई के क्लब में हुई थी दोनों की मुलाकात
बता दें कि इससे पहले करीब दो साल पहले भी हार्दिक और नताशा कोर्ट मैरिज कर चुके हैं और कपल का दो साल का एक बेटा भी है। साथ ही इन दोनों की मुलाकात मुंबई के क्लब में हुई थी और वहीं से दोनों दोस्त बनें और आगे जाकर यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
इसके साथ ही जब हार्दिक करियर के बुरे फेज में थे, तब नताशा ने उनको काफी सपोर्ट किया था। साथ ही जनवरी 2020 में दुबई में दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई और ऑफिशियली एंगेज हुए थे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
28 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines